बक्सर,17 मार्च (हि.स.)।जिले के गढ़हनी थाना के रतंन्वार गांव निवासी अजय राम की पत्नी गीता देवी के हत्या के आरोपी भूवर मियां को बीती रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)आरा की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर बक्सर जिले के धनसोई थाना के एक मस्जिद से छापामार कर गिरफ्तार किया है। इस बाबत बक्सर पुलिस के हवाले से बताया गया है कि भूवर मियां गत सोमवार के दिन गीता देवी की हत्या कर बक्सर के एक मस्जिद में छुपा हुआ था।हत्या के बाद मृतक के पति अजय राम द्वारा प्राथमिकी में इसे अभियुक्त बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा




