जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। जिले के भोपालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में देवातड़ा गांव की सरहद में मंगलवार की सुबह पैदल गुजर रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल इस राहगीर की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि लवारी निवासी महेन्द्र बावरी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता गोरधनराम बावरी पैदल देवाताड़ा गांव से निकल रहे थे। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर




