सिलीगुड़ी, 20 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एनजेपी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात आग्न्यास्त्र के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विश्वनाथ चक्रवर्ती है। वह बाड़ीभाषा के निवासी है। एनजेपी थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गश्त के दौरान डाबग्राम -1 नम्बर अंचल अंतर्गत ठाकुरनगर रेलगेट के नजदीक इलाके से संदिग्ध एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.65 एमएम पिस्तौल बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि इस व्यक्ति के खिलाफ़ पहले से ही कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत सिलीगुड़ी के विभिन्न थानों में दर्ज है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी




