back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेक्सिको ड्रग हिंसा : भारतीय मूल की लिंक्डइन इंजीनियर, ब्लॉगर की गोली मारकर हत्या

सैन जोस (अमेरिका), 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सैन जोस, कैलिफोर्निया स्थित ट्रैवल ब्लॉगर और वैश्विक नौकरी खोज साइट लिंक्डइन में कार्यरत वरिष्ठ साइट रिलाइबिलिटी इंजीनियर अंजलि रयोत की मैक्सिको के रिसॉर्ट शहर टुलमड्रग कार्टेल से संबंधित शूटिंग के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेली मेल की खबर के मुताबिक, 25 वर्षीय अंजलि ने पहले याहू के साथ काम किया था। वह पिछले शुक्रवार (22 अक्टूबर) को 26 साल की हो गई होतीं। पिछले सोमवार (18 अक्टूबर) को वह जश्न मनाने के लिए टुलम आई थीं। असॉल्ट राइफलों से लैस चार लोगों ने उस टेबल की दिशा में गोली चलाई, जहां अंजलि अपने दोस्तों के साथ बैठी थीं। हमलावरों पर ड्रग डीलर होने का संदेह है। इस घटना में अंजलि के साथ एक जर्मन महिला की भी मौत हो गई। इसके अलावा, नीदरलैंड के दो जर्मन पुरुषों और एक महिला को भी गोली लगी, लेकिन वे बच गए। यह घटना अंजलि के जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले पिछले बुधवार (20 अक्टूबर) की है। अपने दुखद अंत से कुछ घंटे पहले, अंजलि ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने होटल के पूल के किनारे रैंप पर चलते हुए और फिर एक झूला पर आराम करते नजर आई थीं। अपनी यात्रा पर अंजलि की आखिरी विस्तृत इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसे उन्होंने सितंबर के अंत में साझा किया था, वह मोंटाना के ग्लेशियर नेशनल पार्क में ग्रिनेल ग्लेशियर ट्रेल में उसके आठ घंटे के ट्रेक के बारे में थी। मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने कुछ समय पहले एक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के विकास के लिए टुलम में एक बड़े वित्तीय निवेश की योजना की घोषणा की थी। लेकिन प्लाया डेल कारमेन और कैनकन जैसे अन्य अपस्केल बीच रिसॉर्ट शहरों के अलावा, क्विंटाना रू क्षेत्र, जहां टुलम स्थित है, हिंसा और भ्रष्टाचार से तबाह हो गया है। टुलम पहले उस हिंसा से बच गया था जो प्लाया डेल कारमेन और कैनकन में आम है। लेकिन लगता है कि शांत समुद्र तट के सामने वाला यह शहर मेक्सिको के कुख्यात ड्रग कार्टेल के लंबे हाथ से नहीं बचा है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...