back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape-Murder Case: प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने किया काम पर लौटने का ऐलान, OPD सेवाए रहेंगी बंद

जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट का कहना है कि उन्होंने अपने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ हासिल किया लेकिन कई चीजें अभी हासिल करना बाकी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या मामले के बाद से प्रर्दशन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। डॉक्टर्स ने ऐलान किया कि शनिवार यानी 21 सितंबर से ही काम पर वापस लौट जाएंगे। मगर अभी फिलहाल इमरजेंसी सेवाए ही खुलेंगी और ओपीडी सेवाए बंद रहेंगी। 

ममता बनर्जी से बैठक मे रखी थी 5 मांगे 

जूनियर डॉक्टर्स ट्रेनी डॉक्टर के रेप व मर्डर मामले के कारण प्रर्दशन कर रहे थे। उन्होंने ममता बनर्जी के साथ मीटिंग में पश्चिम बंगाल सरकार से कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाए जाने समेत पांच मांगे रखी थीं। ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स की ज्यादातर मांगे स्वीकार कर ली थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर डॉक्टर्स को काम पर वापस लौटने के लिए कहा था। 

आंदोलन को नए तरह से बढ़ाएंगे प्रर्दशनकारी डॉक्टर्स  

प्रर्दशनकारी डॉक्टर्स ने कहा है कि शनिवार से बंगाल के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन आवश्यक सेवाएं छोटे स्तर पर शुरू कर दी जाएंगी। बंगाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आवश्क कदम उठाए जाएंगे। डॉक्टर्स का कहना है कि इंसाफ के लिए अभी उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उनमें से एक डॉ. अकीब ने कहा हे कि वे विरोध को अलग तरीके से करेंगे। प्रर्दशन के 41वें दिन उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट यह कहना चाहता है कि उन्होंने अपने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ हासिल किया लेकिन कई चीजें अभी हासिल करना बाकी हैं। आगे उन्होंने बताया कि उनके कारण ही कोलकाता के पुलिस आयुक्त और DME, DHS इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आंदोलन खत्म हो गया है, हम नए तरीके से इसे आगे बढ़ाएंगे। अकीब ने यह भी बताया कि वो अभी भी मांग कर रहे है कि प्रमुख सचिव को हटाया जाए।  

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...