back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार के होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया झालू का सभासद, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार

बिजनौर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। झालू नगर पंचायत के सभासद और उसके साथी को हरिद्वार के एक होटल में बुधवार को रंगरेलियां मनाते हुए पुलिस ने दबोच लिया। हरिद्वार पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन लोगों और दो युवतियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। बुधवार की शाम को हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक के पास होटल वेलकम इन में पुलिस ने छापेमारी की। होटल के दो अलग-अलग कमरों में दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम उपेंद्र कुमार और सौरभ चौधरी निवासी झालू बिजनौर बताए। युवतियों ने भी अनैतिक रूप से देह व्यापार करने की बात कबूली। पुलिस के अनुसार, इस सेक्स रैकेट में होटल मालिक और मैनेजर भी मिला हुआ था। मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कॉलगर्ल के साथ पकड़ा गया उपेंद्र कुमार झालू नगर पंचायत में सभासद भी है। जबकि, सौरभ चौधरी सभासद का दोस्त बताया जा रहा है। मामलें में हरिद्वार पुलिस ने दोनों युवतियों सहित पांचों का चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त सभासद अबकी बार नगर पंचायत के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵