back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर : ससुराल वालों ने महिला को जमकर पीटा, हालत गंभीर

श्रीनगर, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की। अब वह महिला श्रीनगर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना क्रीरी गांव में ईद के मौके पर हुई। दो बच्चों की मां, पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह श्रीनगर के एसकेआईएमएस सौरा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। महिला के भाई ने कहा, उसे शुरू में उप जिला अस्पताल (एसडीएच) क्रीरी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे विशेष इलाज के लिए एसकेआईएमएस सौरा में रेफर कर दिया गया। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। घटना से इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। एसएसपी बारामूला रईस अहमद भट ने ट्वीट कर कहा, परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मेरी लोगों से अपील है कि वह मामले को लेकर कोई अफवाह न फैलाएं। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...