-भोलेभाले राहगीरों को बेच दिया करते थे मजबूरी बताकर मोबाइल फ़ोन नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)।चोरी की बाइक पर लूट व झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को अमन विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान प्रमोद उर्फ फरारी और ललित के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से दो चोरी की बाइक, एक चाकू और 9 मोबाइल फ़ोन जब्त किए हैं। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद करीब 10 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपितों से पूछताछ करने पर उसके बाकी नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बरामद बाइक आरोपितों ने सुल्तानपुरी और राजपार्क से चोरी की थी। वारदात के वक़्त विरोध करने पर चाकू मारने से भी नही कतराते थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रमोद सुल्तानपुरी का जबकि ललित बुध विहार फेस 2 का रहने वाला है। एसीपी अतुल कुमार वर्मा की देखरेख में एसएचओ अमन विहार उपेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें लोगो को लॉक डाउन का पालन करवाने और संदिग्धों पर नज़र रखने के लिए गश्त कर रही है। जबकि कुछ पुलिस टीम सादे कपड़ों में भी इलाके में निगाह रखे हुए हैं। पुलिस टीम जब सेंट्रल पार्क के पास गश्त पर थी। पकड़े गए आरोपितों को संधिग्ध हालात में बाइक पर आते हुए रुकने का इशारा किया था। पकड़े जाने के डर से आरोपितों ने मौके पर से भागने की कोशिश की थी। जिनका पीछा कर दोनो को दबोच लिया था। आरोपितों की निशानदेही पर बाइक और फ़ोन बरामद हुए थे। दोनो पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनो सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक का ताला कुछ सैकंड में तोड़ दिया करते थे। जिसके बाद लूट व झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। आरोपी फ़ोन को कबाड़ी या फिर भोलेभाले राहगीर को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिया करते थे। दोनों वारदाते नशे का सेवन व मौजमस्ती के लिए किया करते थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी





