back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में सैकड़ों की भीड़ ने महिला को हवा में उछाला, कपड़े फाड़े

लाहौर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। लाहौर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में एक महिला टिकटॉकर और उसके साथियों से मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, जब लगभग 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने शिकायत में कहा कि उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने के लिए बहुत प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए, पार्क के सुरक्षा गार्ड ने मीनार-ए-पाकिस्तान के आसपास के बाड़े का गेट खोला प्राथमिकी में पीड़िता के हवाले से कहा गया है, हालांकि, भीड़ बहुत अधिक थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे। लोग मुझे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए। कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे हवा में फेंकते रहे। शिकायत में आगे कहा गया है कि उसके साथियों के साथ भी मारपीट की गई। संघर्ष के दौरान, उसकी अंगूठी और झुमके जबरन छीन लिए गए साथ ही उसकी एक साथी का मोबाइल फोन, उसका पहचानपत्र और उसके पास मौजूद 15,000 रुपये भी छीन लिए गए। शिकायतकर्ता ने कहा, अज्ञात लोगों ने हम पर हिंसक हमला किया। प्राथमिकी में महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल के उपयोग के साथ ही उसके कपड़े उतारना, चोरी और दंगा फैलाने जैसी धाराएं जोड़ी गई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया, जिसके बाद देश के आम नागरिकों ने वीडियो में पुरुषों की हरकतों पर गुस्सा व्यक्त किया है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...