जयपुर/दौसा ,25 जून(हि.स.)। दौसा जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने चलती बसों में जेब तराशी करने वाली गैंग की तीन युवतियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। जानकारी में सामने आया कि ये युवतियां चलती बसों या बस स्टेण्डों पर संगठित रूप से लोगों की रकम,जेवर या सामान चोरी किया करती है। जिनसे अन्य वारदातों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। दौसा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि पूजा पत्नी सुमित फूल माली (24), ममता पत्नी अर्जुन फूल माली (20) एवं नन्दनी पत्नी सन्नी फूल माली (23) निवासी लकडिया पुल शअहमदाबाद गुजरात को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से जेब तराशी की 13 हजार 300 रुपये बरामद किया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप




