back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा: साथी छात्र से मारपीट के आरोप में एमबीबीएस के चार छात्र निष्कासित

पणजी, 20 मई (आईएएनएस)। छात्रावास के कमरे में तेज संगीत बजाने से गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसी) के चार एमबीबीएस छात्रों को निष्कासित कर दिया गया, जिन्होंने ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के बाद बगल के कमरे से एक साथी छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। जीएमसी डीन, एस.एम. बांदेकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि चार छात्रों को तीन महीने की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बांदेकर ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें संस्थान से नहीं बल्कि बॉयज हॉस्टल से निकाल दिया गया है। चार छात्रों में तीन एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं और चौथा द्वितीय वर्ष का छात्र है। इन सभी को शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने और उसे गंभीर रूप से घायल करने का दोषी पाया गया था। शिकायतकर्ता एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। घटना की सूचना के बाद, मामले की जांच करने के लिए डीन द्वारा चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। बांदेकर ने आईएएनएस को बताया कि जांच अभी भी जारी है। समिति द्वारा प्राथमिक जांच में निष्कासन की अनुशंसा की गई थी, जिसे कॉलेज प्रशासन द्वारा लागू किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना वाले दिन (अप्रैल में) चारों छात्र अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे। इससे बगल के कमरे में रह रहे शिकायतकर्ता परेशान हो गया, जिसके बाद आपत्ति जताने पर चारों छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, चारों छात्रों ने एक जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि वे कमरे में ग्रुप अध्ययन में लगे हुए थे। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...