बाक्सा (असम), 08 जून (हि.स.)। बाक्सा जिला के मुसलपुर थाना अंतर्गत बेलगुरी इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बेलगुरी चौक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने अभियान चलाकर 45 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। शराब को मारुति इको कार (एमएल-08ई-3773) के जरिए मुसलपुर से निकासी की ओर ले जाया जा रहा था। शराब तस्करी के मामले में वाहन चालक चंदन दास और संतरा ग्यारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / असरार/ अरविंद




