back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

 छपरा में लॉकडाउन के दौरान चोरों का उत्पात, चार दुकान से 3 लाख नगद समेत समान की चोरी

छपरा, 11 मई (हि.स.)। जिलेे के डोरीगंज थाना क्षेत्र मे लॉकडाउन के दौरान चोर सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने मुसेपुर चौक स्थित अलग-अलग दुकानों सीमेंट छड़ दुकान,कोयला दुकान , किराना दुकान एवं जेनरल स्टोर दुकानों में ताला तोड़कर तीन लाख 17 हजार नगद तथा दुकान के सामान की चोरी कर ली । चोरी की घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर में हुई है।इस संबंध में मुसेपुर निवासी मंजू कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश राय ने बताया कि रोज की तरह वे सीमेंट की दुकान को बंद कर घर चले गए सुबह लौटे तो देखा कि छत पर जाने वाला सिढी घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर दुकान के अंदर कागज पत्तर बिखरे पड़े थे और गल्ला खुला था। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर दो लाख 75 हजार रुपये रखे हुए था जिसे चोरों ने चोरी कर लिया वही वीरेंद्र राय के किराना दुकान से सात हजार नगद तथा सामान रंजीत कुमार राय के जेनरल स्टोर से 15 हजार नगद तथा समान वहीं जितेंद्र कुमार सिंह कोयला दुकान से 20 हजार रुपये नगद चोरी की घटना बीती रात हो गई। इस संबंध में सभी दुकानदारों द्वारा डोरीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं पूर्व में भी हुई हैं। इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही उसका उद्भेदन भी करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ गनपत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...