back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकॉम की पढ़ाई कर साथी के साथ कर रहा था रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। द्वारका जिला की बाबा हरिदास नगर पुलिस ने बीकॉम की पढ़ाई कर चुके एक युवक को उसके साथी के साथ रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 इंजेक्शन भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खैरा गांव निवासी चमन गुप्ता और मोहन गार्डन निवासी नीरज के रूप में हुआ है। चमन ने बीकॉम की पढ़ाई कर रखी है। वही नीरज ने 12वीं के बाद ज्वेलरी शॉप पर काम करता था, मगर लॉकडाउन के कारण दोनों के पास कोई काम नहीं था तब दोनों इंजेक्शन की कालाबाजारी करने लगे। द्वारका जिला के डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 8 मई को हेड कांस्टेबल अरविंद को सूचना मिली थी कि नजफगढ़ इलाके में कुछ लोग रेमडीसीवर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं। एक-एक इन इंजेक्शन 15-15 हजार में बेच रहे हैं। सूचना के बाद टीम बना एक गुप्त सूचना के बाद दोनों को खेरा मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो-दो इंजेक्शन बरामद हुआ।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵