back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : पुराने विवाद में युवक की जमकर पिटाई, फिर पिलाया जहरीला पदार्थ

बक्सर, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में एक युवक को उनके ही पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी और आरोप है कि हत्या करने की नीयत से उसे फिर जहरीला पदार्थ पिलाया गया। इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पंडितपुर गांव निवासी प्रकाश पंडित ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने और हत्या की नीयत से जहर पिलाने का आरोप लगाया है। इस मामले की एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गई है। मुफस्सिल के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आईएएनएस को बताया कि दर्ज प्राथमिकी में अरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को प्रकाश बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकला था कि पड़ोसियों ने उसे धर दबोचा और उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से जहर पिलाया गया और फिर सभी आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। कुमार ने बताया कि तत्काल प्रकाश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मंे भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद तथा अन्य 2 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...