back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम के विधायक पर नगालैंड के भूमि अतिक्रमणकारियों ने किया हमला

गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के एक विधायक पर गुरुवार को नगालैंड के संदिग्ध भूमि अतिक्रमणकारियों ने उस समय हमला कर दिया, जब विधायक जोरहाट जिले के मरियानी रेंज के डिसोई वैली रिजर्व फॉरेस्ट में गए थे। कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने मीडिया को बताया कि नगालैंड के कुछ लोगों द्वारा असम की वन भूमि के अतिक्रमण के बारे में पूछताछ करने के लिए जब वह वन क्षेत्र में गए तो नगालैंड के भूमि अतिक्रमणकारियों ने उन पर हमला किया। कुर्मी ने कहा, मेरे साथ आए असम पुलिस कर्मियों, स्थानीय निवासियों और मेरे दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) ने मुझे हमले से बचाया। क्षेत्र में प्रवेश करते ही भूमि अतिक्रमणकारियों ने हम पर गोलीबारी शुरू कर दी। असम पुलिसकर्मियों और मेरे पीएसओ ने जवाबी कार्रवाई की, तो वे भाग गए और हम बाल-बाल बचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-नगालैंड अंतर-राज्य सीमा के पास न्यू सोनोवाल सीमा चौकी (बीओपी) पर हुई गोलीबारी की घटना पर चिंता व्यक्त की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच संबंधों को खतरे में डाल सकती है। सरमा ने विशेष डीजीपी जी.पी. सिंह को जांच करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में जाने के लिए कहा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...