back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनबाद में 9वीं की छात्रा को तेजाब से जलाया, तालाब में फेंक दी लाश, गुस्साये लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन

धनबाद/रांची (आईएएनएस)। धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र से पिछले चार दिनों से लापता 9वीं की एक छात्रा की लाश मंगलवार को तालाब में तैरती पाई गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा का चेहरा और शरीर तेजाब से जलाया गया है। यहां के न्यू किड्स गार्डेन स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा पिछले 26 मार्च को शाम चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी और इसके बाद से ही लापता थी। घरवालों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को उसकी लाश पाये जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने वारदात के विरोध में थाने के सामने प्रदर्शन किया। छात्रा के पिता सउदी अरब में किसी कंपनी में काम करते हैं। पूरा परिवार जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी 7 नंबर इलाके में रहता है। मंगलवार को छात्रा का शव पाये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके बाद तेजाब से जलाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। छात्रा के घर के लोगों का कहना है कि उसके लापता होने के बाद पहले रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई और संभावित जगहों पर तलाश की गई। जब कुछ पता नहीं चला तो इसकी लिखित रिपोर्ट जोड़ापोखर पुलिस के पास की गई थी। इसमें एक रिश्तेदार चचेरे भाई की पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए उस पर संदेह भी जाहिर किया गया था। छात्रा के परिजनों का आरोप है पुलिस ने सहयोग नहीं किया। यदि पुलिस तत्काल खोजबीन करती तो शायद वह जीवित होती। जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि प्रथम ²ष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने तालाब के पास से बोरा, रस्सी प्लास्टिक के अलावा किताब, कलम, मास्क, बैग, कटर, जूती आदि सामान बरामद किये हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵