back to top
37.1 C
New Delhi
Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम मंदिर की रेकी कर रहे थे खालिस्तान समर्थक संदिग्ध, ATS ने दबोचा; बड़ी वारदात की थी प्लानिंग

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है, जिसमें बड़ी संख्या में VIP और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। तैयारियों के बीच UP ATS ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम भक्तों का मेला लगने वाला है। इस बड़े आयोजन को खराब करने की मंशा से राम मंदिर परिसर की रेकी कर रहे तीन संदिग्धों को यूपी पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर रेकी कर रहे थे।

कैसे पकड़े गए संदिग्ध?

तीनों संदिग्ध अयोध्या में स्कॉर्पियो गाड़ी में जय श्री राम का झंडा लगाकर लगातार घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। ATS को उनके मुखबिर ने इनके संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों संदिग्ध राजस्थान के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों का खालिस्तान कनेक्शन

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक का नाम शंकर प्रसाद है। उसने बताया कि वो विदेश में रह रहे हरमिंदर सिंह उर्फ लांडा के संपर्क में है। लांडा खालिस्तान समर्थक है। उसने बताया कि लांडा गुरपतवंतसिंह पन्नू के निर्देश पर काम कर रहा है। उसने उन्हें अयोध्या में रेकी करके नक्शा भेजने और फिर आगे के निर्देशों का इंतजार करने के लिए कहा था।

शंकर प्रसाद ने बताया, ‘हमें इंतजार करने को कहा गया था। नक्शे के अनुसार घटना को अंजाम देने और हमले के लिए लगने वाले सामान को उपलब्ध कराने की बात हमसे कही गई थी।’ शंकर प्रसाद ने बताया कि किसी को शक न हो, इसलिए वो लोगो अपनी गाड़ी में श्री राम का झंडा लगाकर रेकी कर रहे थे। बता दें कि शंकर प्रसाद सात साल जेल में रह चुका है।

तीनों आरोपी राजस्थान से रखते हैं ताल्लुक

यूपी एटीएस ने पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान कर ली है। यह तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी शंकर लाल प्रसाद राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। इसके अलावा दो अन्य साथी अजीत कुमार राजस्थान के झुंझुनू जिले के सदर सदर थाना के रहने वाला है। वहीं प्रदीप पूनिया भी सीकर जिले के डालियावास गांव का रहने वाला है। ये सभी खालिस्तानी समर्थक भी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ इस बार 22 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

Census In Bihar: बिहार में 17 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 सवालों के जवाब खुद देना होगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनगणना (Census In Bihar)...

Char Dham Yatra जाते समय इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा सफल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस साल 2026 की चारधाम...

क्या Salman Khan की Maatrubhumi थिएटर्स नहीं सीधे OTT पर होगी रिलीज? जानें इसका पूरा सच

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) कई...

कौन हैं Krish Bhagat? MI ने Atharva Ankolekar के रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians ने IPL 2026 के...

Bike Buying Tips: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? इन 7 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पहली बाइक खरीदना हर किसी...

हाफ शोल्डर ड्रेस में दिखा Tamannaah Bhatia का कातिलाना लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)...

Indirapuram Fire Incident: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली से सटे Ghaziabad के Indirapuram...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵