back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना भेदभाव के पीड़ितों की मदद के लिए हिमाचल सरकार का सहयोग करे केन्द्र: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में भारी क्षति हुई है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, यह न सोचकर केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का भरपूर सहयोग करना चाहिए।

कुल्लू, हि.स.। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में भारी क्षति हुई है। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, यह न सोचकर केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का भरपूर सहयोग करना चाहिए। प्रदेश के लोग सरकार को बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बांटा दुख दर्द

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भुंतर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ओर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह भी थीं। यहां केंद्रीय नेता का कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। इससे पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाथीथान में प्रभावितों का दुखदर्द सांझा किया। प्रियंका ने मनाली के आसपास के कई स्थानों पर बाढ़ प्रभावितों ने प्रियंका गांधी को अपना दुखड़ा सुनाया।

बाढ़, बारिश और भूस्खलन से हुई बड़ी क्षति

पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश में बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश के लोग सरकार को बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आज भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री कोष में लाखों रुपये का सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, इस बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि केंद्र सरकार को इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का भरपूर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर महिलाएं श्रम दान कर रही हैं, लेकिन एनएच का काम धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस आपदा की घड़ी में आम जनता सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, एक दूसरे की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं, यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग रखी। सुक्खू के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इस मांग को पूरा करने के साथ ही राज्य के पीड़ितों की हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिए प्रियंका को धन्यवाद दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं अवीवा बेग के माता-पिता? जो अब बनेंगे प्रियंका वाड्रा के समधन-समधी! जानिए किस धर्म से रखते हैं संबंध

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाया है।...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...