back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल के मनाली और शिमला में बादल फटने के कारण 20 से अधिक लोग लापता, 3 लोगों की हुई मौत

बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमों को किया सतर्क, बुधवार को की गई थी औरेंज अलर्ट की घोषणा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में बादल फटने के कारण 20 से अधिक लोग लापता हो गए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है।

शिमला में भी फटा बादल

शिमला से 100 किलोमीटर की दूरी पर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है। NDRF की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। शिमला के डिप्टी कमिश्नर अनुपम कश्यप ने बताया कि SDRF, NDRF की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

औरेंज अलर्ट की घोषणा की गई

इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग के कार्यालय की ओर से भारी बारिश के कारण औरेंज अलर्ट की घोषणा की गई थी। इसके अलावा हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली कड़कने की खबर है। इससे पहले बुधवार को कुल्लू, किन्नौर, सोलन, सिरमौर शिमला में लैंडस्लाइड और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

48 सड़कों को बंद कर दिया गया है

स्थिति पर बात करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि 48 सड़कों को बंद कर दिया गया है और बारिश के कारण 60 पावर स्कीम प्रभावित हुई हैं। धर्मशाला में 127.6 मिमी, ऊना में 60.2 मिमी, मनाली में 45 मिमी, जोगिंदर नगर में 27 मिमी, कांगड़ा में 21.6 मिमी, सलोनी में 18.2 मिमी, पालमपुर में 17.4 मिमी, कसौली में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राज्य को 433 करोड़ का हुआ नुकसान

राज्य के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से कहा गया है कि राज्य को 433 करोड़ का नुकसान भी हुआ है। भारी बारिश के बीच पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। 

उत्तराखंड में भी तबाही हुई

उत्तराखंड में भी भारी तबाही हुई है। केदारनाथ में भी बादल फट गया है। बारिश को लेकर यहां भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भी SDRF की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...