back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zomato Name Change:जोमैटो का नाम बदला, अब ‘Eternal’ के नाम से होगी पहचान

Zomato के नाम बदलने के इस फैसले पर जोमैटो के बोर्ड ने भी मोहर लग गई है। अब कंपनी को Eternal के नाम से जाना जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपने पेरेंट कंपनी के नाम को बदलने का फैसला किया है। अब इसे ‘Eternal Limited’ के नाम से जाना जाएगा। हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दी, लेकिन अभी शेयरहोल्डर्स की स्वीकृति मिलना बाकी है।

पहले भी बदला जा चुका है नाम

जोमैटो की स्थापना दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने 2008 में की थी। शुरुआत में इसे ‘Foodiebay’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2010 में इसका नाम बदलकर ‘जोमैटो’ कर दिया गया था। अब 2024 में, कंपनी ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए अपने पेरेंट कंपनी का नाम ‘Eternal’ रखने का फैसला किया है।

क्यों बदला Zomato का नाम?

इस नाम बदलाव का मुख्य उद्देश्य रीब्रांडिंग करना है। इससे ऐप और पेरेंट कंपनी के बीच स्पष्ट अंतर किया जा सकेगा। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल के मुताबिक, ‘Eternal’ नाम का चयन इसलिए किया गया ताकि कंपनी की निरंतरता और भविष्य में इसके विकास को दर्शाया जा सके। जोमैटो ने हाल ही में ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था, और इसके बाद से कंपनी के बिजनेस मॉडल में कई बदलाव देखने को मिले। ब्लिंकिट की सफलता के चलते ही इस नाम परिवर्तन का फैसला लिया गया।

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

इस बदलाव का ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। Zomato और ब्लिंकिट दोनों ही पहले की तरह अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर काम करते रहेंगे। नाम बदलने से केवल पेरेंट कंपनी की पहचान में बदलाव होगा, लेकिन सेवाओं में कोई अंतर नहीं आएगा। हालांकि, जोमैटो के बोर्ड ने इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी भी शेयरहोल्डर्स की स्वीकृति मिलनी बाकी है। यदि उन्हें भी यह बदलाव स्वीकार्य लगता है, तो जल्द ही पेरेंट कंपनी आधिकारिक रूप से ‘Eternal Limited’ के नाम से जानी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य अपनी सेवाओं को और अधिक विस्तार देना और नए प्रोडक्ट्स व सुविधाओं को लॉन्च करना है। इस रीब्रांडिंग के साथ, जोमैटो अपने दीर्घकालिक विजन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵