Zomato सीईओ दीपिंदर गोयल ने की विदेशी मॉडल से शादी, पहली पत्नी थी आईआईटीयन

Zomato Ceo Marriage: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने मैक्सिकन मॉडल से शादी की है।
दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज।
दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने मैक्सिकन मॉडल से शादी की है। हाल में दोनों हनीमून मनाकर लौटे हैं। दीपिंदर ने मैक्सिको की मॉडल ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। गोयल ने पहली शादी आईआईटी दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ की थी।

मैक्सिको की रहने वाली हैं ग्रेसिया मुनोज

ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको में पैदा हुई हैं। वह टेलीविजन होस्ट भी हैं। अमेरिका में साल 2022 में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रहीं हैं। फिलहाल भारत में हैं। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने जनवरी में भी भारत की कई तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बायो में बताया है कि वह अभी भारत में अपने घर पर हैं।

प्रमुख युवा उद्यमियों में गोयल की गिनती

दीपिंदर गोयल 41 साल के हैं। वह नई पीढ़ी के अग्रणी भारतीय उद्यमियों में हैं। इन्होंने साल 2008 में जोमैटो शुरू किया था। उससे पहले गोयल बेन एंड कंपनी में नौकरी करते थे। जोमैटो शेयर बाजार पर लिस्टेड है। बाजार के मुताबिक कंपनी की वैल्यू डेढ़ लाख करोड़ रुपए है। इस तरह जोमैटो प्रमुख भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में है।

क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट भी शुरू की

दीपिंदर गोयल ने क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट भी शुरू की है। हाल में जोमैटो विवादों में घिरी थी। कंपनी ने शाकाहारी लोगों के लिए डेडिकेटेड प्योर वेज डिलिवरी सर्विस शुरू किए जाने की जानकारी दी थी। कंपनी के इस कदम से इंटरनेट पर शाकाहार बनाम मांसाहार की बहस छिड़ गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in