back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sony से डील टूटने पर ZEE के शेयर धड़ाम, 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचा

ZEE Entertainment Share Price: एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर (ZEE Entertainment Share Price) आज धड़ाम से गिरे हैं। बाजार खुलते ही एक के बाद एक कई लोअर सर्किट दिखे।

नई दिल्ली, रफ्तार। ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर (ZEE Entertainment Share Price) आज धड़ाम से गिरे हैं। बाजार खुलते ही एक के बाद एक कई लोअर सर्किट दिखे। शुक्रवार को जी के शेयर 231.75 रुपए पर बंद हुए थे। आज यह 29.98 फीसदी गिरा और 162.25 रुपए के 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचा। सोनी संग डील टूटने के बाद कंपनी के शेयरों (ZEE Entertainment Share Down) में यह गिरावट आई है। बीएसई स्‍टॉक एक्‍सचेंज फाइलिंग में जीत ने कहा कि कई विचार-विमर्श के बावजूद दोनों शर्तों पर आम सहमति नहीं बन पाई, जिसके लिए MCA की शर्तों के तहत जी और Culver Max, BEPL दोनों द्वारा कार्रवाई की जरूरत थी।

208 रुपए से टूटा शेयर

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर आज (ZEE Entertainment Share) 208 रुपए के भाव पर खुले थे। लगातार लोअर सर्किट (ZEE Entertainment Share Lower Circuit) के बाद यह 162 रुपए प्रति शेयर 52 हफ्तों के नीचले स्तर पर चला गया। इसके 52 हफ्तों का हाई लेवल 299.70 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 1.62 खरब रुपए है। यह स्‍टॉक एक महीने में 36 फीसदी से अधिक गिरा है।

10 अरब डॉलर की डील टूटी

सोनी ग्रुप और जी एंटरटेनमेंट के बीच दो साल से चल रही 10 अरब डॉलर की मर्जर डील (Zee-Sony Merger Deal) 22 जनवरी 2024 यानी कल टूटी। सोनी ने जी एंटरटेनमेंट को डील समाप्‍त होने की जानकारी टर्मिनेशन लेटर भेजकर दी। जी एंटरटेंनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ और एमडी पुनीत गोयनका (Punit Goenka) को ये खबर तब मिली, जब वह राम मंदिर उद्घाटन समारोह में अयोध्‍या में थे।

Zee ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत

सोनी द्वारा इस मर्जर को रद्द करने के बाद अब Zee ने कानूनी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। सोनी कॉर्प ने बताया कि वह जी एंटरटेनमेंट से 90 मिलियन डॉलर यानी 748 करोड़ रुपए से अधिक की टर्मिनेशन फीस मांग कर रही है, क्योंकि कंपनी ने समझौते की शर्तों को तोड़ा है। जी ने कहा कि किसी भी शर्तों का उल्‍लघंन नहीं किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...