back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway के इस Share ने पकड़ी रफ्तार, 5 निवेशक को मिला जबरदस्त रिटर्न

RVNL Share : शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयर अपने निवेशकों का बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। इन शेयरों में रेलवे के कुछ शेयर भी शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयर अपने निवेशकों का बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। इन शेयरों में रेलवे के कुछ शेयर भी शामिल हैं। IRFC और IRCTC के शेयरों के साथ रेलवे विकास निगम के शेयर में तेजी है। यह शेयर पांच दिनों में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। एक महीने के दौरान शेयर 87 फीसदी तक रिटर्न दिया है। शेयर 320 रुपए पर पहुंच चुका है।

एक महीने में 87% रिटर्न

रेलवे विकास निगम (RVNL) एक साल में कमाल का रिटर्न दिया है। RVNL के शेयर शुक्रवार को 20 फीसदी चढ़कर 292.30 रुपए पर बंद हुए। आज 10 फीसदी की तेजी के साथ 320 रुपए पर है। पांच दिनों में ये शेयर 56 फीसदी छलांग लगा चुका है। एक महीने के आंकड़े देखें तो रेल विकास निगम के शेयर ने 87 फीसदी रिटर्न दिया है।

कभी 19 रुपए था भाव

5 साल पहले रेल विकास निगम के शेयर (RVNL Share Price) का भाव 19.75 रुपए था। आज यह 320 रुपए पर कारोबार कर रहा। इस अवधि में इसने 16 गुना से ज्यादा या 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस अवधि के दौरान 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो उसका एक लाख आज 16 लाख रुपए बने होते।

आज इनस्‍टॉक में भी बढ़त

आज शेयर बाजार (Stock Market) शानदार तेजी के साथ खुला है। रेलवे स्‍टॉक में जबदस्‍त उछाल दिखी है। IRFC के शेयर 9 फीसदी बढ़कर 174.85 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। RVNL के शेयर 10 फीसदी चढ़कर 320 रुपए पर थे। IRCTC 4 फीसदी चढ़कर 1,000 के पार था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...