नई दिल्ली, रफ्तार। देश का बड़ा बैंक आईडीबीआई बिकने जा रहा है। इसे खरीदने की रेस में सबसे आगे फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स है। इस कंपनी ने 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी पाने की दौड़ में अव्वल है। डील लास्ट स्टेज पर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
भारतवंशी हैं Fairfax के संचालक
आईडीबीआई के खरीदारों की रेस में सबसे आगे चल रहे Fairfax India Holdings को भारतवंशी एवं कनाडा के करोड़पति प्रेम वत्स चलाते हैं। सूत्रों के अनुसार Fairfax India Holdings के अलावा NBD Emirates और Kotak Mahindra Bank ने बड़ी बोली लगाई है।
IDBI बैंक को खत्म नहीं किया जाएगा : फेयरफैक्स
फेयरफैक्स-सीएसबी बैंक (पूर्व में कैथोलिक सीरियन बैंक) के प्रमोटर हैं। उन्होंने भारत सरकार को वचन दिया है कि सौदा होने पर आईडीबीआई बैंक को खत्म नहीं किया जाएगा। इस वादे के बाद इस कंपनी को खरीदारी में सबसे आगे माना जा रहा है।
आईडीबीआई के साथ किया जा सकता है मर्ज
यह कितने की डील होगी, उसका खुलासा नहीं हो सका है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फेयरफैक्स सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम की कुल होल्डिंग्स में से 60.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह देखते हुए कि सीएसबी बैंक (5690 करोड़ रुपए का मार्केट कैप) सूचीबद्ध इकाई है। इसे अधिग्रहण के बाद आईडीबीआई बैंक के साथ विलय किया जा सकता है। इसमें शेयर स्वैप पर नजर रहेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in




