back to top
37.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैसा ही पैसा! FD पर ये पांच बैंक दे रहे धमाकेदार रिटर्न, इतना पैस बरसेगा कि शॉक हो जाएंगे

एफडी एक सुनिश्चित आय का स्रोत तैयार करता है। आइए यहां उन टॉप 5 संस्थानों की एफडी को जान लेते हैं जो आपको बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अगर आप भविष्‍य के लिए पैसा सुरक्षित रखना चाहते हो या किसी सुरक्षित जगहों पर पैसो निवेश करना चाहते है तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक बेहतर विकल्‍प होगा। एफडी कुछ ऐसे वित्तीय संस्थान हैं, जो आपको बेहतरीन रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। वर्ष 2025 में देश के कुछ प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक भी हैं जो एफडी पर 9% तक ब्याज दे रहे हैं, जिससे निवेशकों को स्थिर और आकर्षक रिटर्न मिल रहा है। यह एफडी एक सुनिश्चित आय का स्रोत तैयार करता है। आइए यहां उन टॉप 5 संस्थानों की एफडी को जान लेते हैं जो आपको बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। 

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

अगर आप उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD कराना चाहते हैं तो आप यहां मैक्सिमम 8.50% तक की ब्याज दर पर FD करा सकते हैं। यहां बता दें, सामान्य ग्राहक को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए FD कराई जा सकती है। हां, यहां कम से कम 5000 रुपये की FD करानी होगी

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक भी FD पर आपको एक तगड़ा रिटर्न दे सकता है, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में आप 8.40 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर फिक्स्ड डिपोजिट करा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैंक में कम से कम 5000 रुपये की FD करानी होगी।

श्रीराम फाइनेंस

एक NBFCs के तौर पर श्रीराम फाइनेंस भी FD पर शानदार रिटर्न दे सकता है। इसमें आप अधिकतम 8.00% तक की ब्याज दर पर FD करा सकते हैं। इस बैंक में भी कम से कम 5000 रुपये की FD करानी होगी। 

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक भी शानदार ब्‍याज दे रहा है, एक वेबसाइट के मुताबिक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में आप मैक्सिमम 9.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर FD करा सकते हैं। महिलाओं के लिए यह FD खास है। इस बैंक में भी कम से कम 5000 रुपये की FD करानी होगी।

बजाज फाइनेंस

FD कराने के लिए बजाज फाइनेंस भी एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यहां आप 8.90 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर फिक्स्ड डिपोजिट करा सकते हैं। इस बैंक में भी कम से कम 5000 रुपये की FD करानी अनिवार्य है। 

FD कराने के फायदे

अब बात करें FD के फायदे तो यहां पर निवेश करने से आपको इसमें ब्याज दर पहले से तय होती है और यह बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती है। निवेशक को पहले से पता होता है कि उन्हें कितनी कमाई होगी। बैंक FD में जमा राशि पर 5 लाख तक की सुरक्षा भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की DICGC गारंटी के तहत होती है। 

यही वजह है कि आपकी FD में जमा पैसे को एक सुरक्षा मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दरों की तुलना में 0.25% से 0.75% तक अधिक ब्याज मिलता है। एफडी के बदले आप आसानी से 90% तक का लोन ले सकते हैं, जिससे पैसे की जरूरत में FD तोड़नी नहीं पड़ती।

(Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisementspot_img

Also Read:

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵