back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

X को कोर्ट से झटका, अमेरिका के नियम भारत में लागू नहीं, कर्नाटक HC ने याचिका की खारिज

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) की याचिका खारिज करते हुए कहा कि भारत में काम करने वाली विदेशी कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को बड़ा झटका देते हुए, भारत सरकार के टेकडाउन आदेशों के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है जहां अदालत ने स्पष्ट किया कि, भारत में काम करने वाली किसी भी विदेशी कंपनी को भारतीय कानूनों का पालन करना ही होगा। इसमें कोर्ट ने कहा कि ट्विटर अमेरिका में कानूनों का पालन करता है, लेकिन भारत में वही नियम लागू करने से इनकार कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने दो टूक कहा, हर प्लेटफॉर्म जो भारत में संचालन करता है, उसे यहां के कानूनों और नियमों से परिचित होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर निगरानी जरूरी: कोर्ट

बेंच ने अपने फैसले में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को “बिना नियंत्रण” के काम करने की छूट नहीं दी जा सकती। यह मौजूदा समय की एक बड़ी आवश्यकता है कि डिजिटल स्पेस में नियमन हो। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 सिर्फ नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, विदेशी कंपनियों को नहीं।

‘भारत, अमेरिका नहीं है’ अदालत का स्पष्ट संदेश

कोर्ट ने ट्विटर की उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें अमेरिकी न्यायशास्त्र और फ्री स्पीच के अधिकार की बात की गई थी। कोर्ट ने साफ कहा, भारत का संविधान और कानून अलग हैं, यहां अमेरिकी मॉडल लागू नहीं हो सकता।

 IT नियमों की नई व्याख्या जरूरी

अदालत ने कहा कि डिजिटल युग में एल्गोरिदम जानकारी के प्रवाह को नियंत्रित कर रहे हैं, ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि 2021 के IT नियमों को नए नजरिए से व्याख्यायित किया जाए। कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि 2011 के श्रेया सिंघल फैसले और 2021 के नियमों के बीच अंतर है और दोनों को एक नजर से नहीं देखा जा सकता। भारतीय बाजार किसी का खेल का मैदान नहीं है। तकनीक के साथ नियमन भी विकसित होना चाहिए। कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कानून से ऊपर नहीं हो सकता।

पिछले दिनों की पृष्ठभूमि

केंद्र सरकार ने 2021 में आईटी नियम लागू किए, जिनमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए शिकायत निवारण प्रणाली, टेकडाउन आदेश मानने, और सरकारी एजेंसियों से सहयोग देने की शर्तें रखी गईं।

कई कंपनियों ने इन नियमों को चुनौती दी

कई कंपनियों ने इन नियमों को चुनौती दी, जिससे मामला अदालतों में पहुंचा।कर्नाटक हाईकोर्ट ने अब साफ कर दिया कि विदेशी प्लेटफॉर्म भारत में काम करना चाहते हैं तो उन्हें यहां के कानूनों का सम्मान करना होगा। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नियंत्रण के दायरे में लाने के लिए सरकार का यह कदम उचित है। वहीं, आलोचक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने की कोशिश भी मान रहे हैं।

 निगरानी का संतुलन जरूरी

कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया है कि भारत में सोशल मीडिया को खुले हाथ नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उचित नियमन और कानूनी बाध्यता जरूरी होगी ताकि साइबर अपराध, फेक न्यूज और डिजिटल आक्रमणों को रोका जा सके। 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत में कानून से ऊपर कोई नहीं। सोशल मीडिया की आज़ादी की हदें देश के कानून तय करेंगे, न कि विदेशी मॉडल।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूर का बेटा बना ‘NSUI का सर्वेसर्वा’: जानें कौन हैं NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान के छात्र राजनीति के सक्रिय चेहरे Vinod Jakhar को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...