back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुष्‍मान योजना में कौन-कौन सी बीमार‍ियां नहीं होती है कवर? चेक कर लें पूरी लिस्‍ट

आयुष्मान कार्ड में कई तरह की ब‍ी‍मारियों को कवर किया गया है। लेकिन इस कार्ड के अंतर्गत ऐसी कई बीमार‍ियां हैं ज‍िनका कवरेज नहीं म‍िलता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की साल 2018 में शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीब लोगों का पांच लाख तक का फ्री में इलाज का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते है। योजना का मकसद जरूरतमंद और गरीब लोगों को फ्री में इलाज प्रदान करना है। यह योजना देश के कई राज्‍यों समेत राजधानी दिल्‍ली में भी लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत लाभार्थ‍ियों को आयुष्‍मान कार्ड बांटे गए। हालांकि, आयुष्मान कार्ड को लेकर कुछ लोगों को भ्रम होता है, ऐसे में आपको इस योजना की सारी डिटेल्‍स पता होनी चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो। 

आयुष्मान कार्ड में कई तरह की ब‍ी‍मारियों को कवर किया गया है। लेकिन इस कार्ड के अंतर्गत ऐसी कई बीमार‍ियां या इलाज हैं, ज‍िनका कवरेज नहीं म‍िलता है। इसल‍िए आयुष्‍मान कार्ड का फायदा उठाने से पहले एक बार इसके बारे में पूरी तरह से जान लेना जरूरी है। इस योजना के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं रखी गई है। इसके साथ ही सैलरी को लेकर कोई सीधा नियम नहीं है। 

OPD में नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड

अगर आपको ऐसी कोई बीमारी है, जिसके लिए आपको अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। जिसका इलाज OPD में ही हो सकता है, तो इसके लिए कवर नहीं मिलेगा। अगर आप आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले निजी अस्पताल की OPD में इलाज के लिए जाते हैं, तो उसका बिल का भुगतान आपको ही करना होगा। 

सिर्फ टेस्ट कराने पर भी नहीं मिलेगा कवर 

इस योजना में एक शर्त है कि सिर्फ टेस्‍ट कराने पर भी योजना में कवर होगा तो ऐसा कोई प्रावधान नही है। अगर अस्पताल में भर्ती होने से पहले आपने डॉक्टर के कहने पर कुछ जरूरी टेस्ट कराए और अस्पताल से छुट्टी होने के बाद कुछ दवाओं पर खर्च हुआ है तो वो आयुष्मान योजना के तहत कवर होगा। लेकिन बगैर अस्पताल में भर्ती हुए सिर्फ टेस्ट कराने के लिए जो खर्च हुआ है, उसका कवर आपको नहीं मिलेगा।

ताकत बढ़ाने वाले विटामिन और टॉनिक का भुगतान नहीं

अगर आप ताकत बढ़ाने वाले विटामिन और टॉनिक का खरीदते है तो उसका भी भुगतान आपको अपनी जेब से करना होगा। हालांकि अगर कोई चोट लग जाती है या बीमारी के इलाज के लिए विटामिन्स और टॉनिक जरूरी हैं तो डॉक्टर के सर्टिफिकेशन के बाद यह आयुष्मान योजना में कवर हो सकता है।

दांत का इलाज कवर नहीं

अगर आपको दांत का इलाज कराना है तो यह संबंधित इलाज आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत कवर नहीं है। नीचे दी गई लिस्‍ट से कोई इलाज करवाते हैं तो कवर नहीं मिलेगा। हालांकि अगर किसी एक्सीडेंट या चोट लगने, ट्यूमर या सिस्ट की वजह से हड्डी संबंधी इलाज के कोई इलाज जरूरी हो तो मेडिकल कवर मिल सकता है।

1 दांत का इलाज

2 प्रोस्थेटिक या कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं

3 दांत की कैविटी भरवाना

4 RCT (रूट कैनाल)

5 दांतों की सामान्य घिसावट

6 मसूड़ों की बीमारियां

7 नया दांत लगवाना

IVF से संबंधित इलाज

अगर आप पेरेंट्स बनने के लिए IVF संबंधी ट्रीटमेंट कराना चाहते हैं तो उसका खर्च भी आप स्‍वयं को भुगतान करना होगा। किसी तरह की सहायक प्रजनन तकनीक (Assisted Reproductive Techniques) और मां नहीं बन पाने की समस्या के लिए किए जाने वाले ट्रीटमेंट में इसमें कवर नहीं हैं। नीचे दी लिस्‍ट में के बीमारियों के इलाज में भी आयुष्मान कार्ड नहीं काम आएगा। 

1 किसी प्रकार का वैक्सीनेशन या Immunization

2 युवा दिखने के लिए कराई जाने वाली सर्जरी

3 कॉस्मेटिक सर्जरी

4 टैटू हटाने का लेजर प्रोसेस

5 वजन कम करने के लिए फैट हटाने वाली सर्जरी

6 नेक लिफ्ट

7 नाक की सर्जरी

8 ऐसी स्थिति जिसमें मरीज सिर्फ मेडिकल मशीनों की वजह से जीवित रखा गया है उसमें भी कार्ड काम नहीं आएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब Ayushman Card बनवाने के लिए लंबी...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵