back to top
37.1 C
New Delhi
Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुष्मान कार्ड धारकों पर मंडरा रहा खतरा, बीजेपी के इन राज्‍य में इलाज बंद, क्या है कारण?

केंद्र सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना को लेकर बीजेपी शासित राज्य हरियाणा में लाखों मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्‍मान भारत योजना मध्‍यम गरीब परिवारों ओर बेसहारा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र सरकार की और से इस योजना के पात्र मरीजों को पांच लाख तक का इलाज फ्री में किया जाता है। यह योजना कई राज्‍यों में लागू कि जा चुकी है। इस योजना के कार्डधारकों को आपना इलाज और दवा फ्री में खरीद सकता है, हालांकि, इसके भी कुछ माफदंड और पैमाने है। जो इस योजना में लागू होते है। 

लेकिन, इस योजना को लेकर बीजेपी शासित राज्य हरियाणा में लाखों मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारकों को मिलने वाली मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित किया जा रहा है। तो वही, इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की और से बड़ा अपडेट सामने आया है। 

इस योजना के कार्डधाराकों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने 7 अगस्त तक निजी अस्पतालों के बकाया बिल का भुगतान नहीं किया, तो वह इस तारीख के बाद आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज निजी अस्पतालों में करना बंद कर दिया जाएगा। 

यह है मुख्‍य वजह 

बता दें कि, हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत कार्डधारकों को निजी और सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का स्‍वास्‍थ्‍य सेवा फ्री में मिल रहा है। लेकिन अब इस योजना के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। 

बिना बकाया का काम जारी नहीं होगा- IMA 

IMA के हरियाणा इकाई ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार निजी अस्पतालों के 500 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को 7 अगस्त तक पूरा नहीं करती है, तो वे इस योजना के तहत सेवाएं देना बंद कर देंगे। IMA का कहना है कि जनवरी में सरकार के साथ हमारी बैठक के बाद कुछ भुगतान जारी किए गए थे लेकिन मार्च से भुगतान करना बंद कर दिया था। 500 करोड़ रुपये अभी भी लंबित हैं बिना भुगतान के कैसे काम जारी रख सकता है।

मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

अब ऐसे में हरियाणा राज्‍य सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। राज्‍य में करीब 650 निजी अस्पताल इस योजना के तहत पैनल में शामिल हैं, जो राज्य के 5 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों को फ्री में इलाज मुहैया करवा रही है। लेकिन बकाया भुगतान की समस्या के चलते अस्पताल अब इस योजना से कदम पीछे खींच रहे हैं। 

IMA के इस फैसले से लाखों गरीब मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है। योजना के कार्डधारकों को काफी परेशानी का सामना करना होाग। खासकर उन मरीजों को, जिन्हें गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, और किडनी संबंधी समस्याओं का इलाज निजी अस्पतालों में करवाना पड़ता है।

IMA की मांग, मंत्री का आश्‍वासन 

वही, इस पूरे मामले पर IMA ने अपनी मांग सरकार के सामने रखी है। आईएमए ने मांग की है सरकार आयुष्मान योजना का सालाना बजट 800 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये करे, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आश्वासन दिया है कि सरकार जल्द ही बकाया भुगतान करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव के लिए अखिलेश यादव का प्लान तैयार, हरियाणा की धरती से किया बड़ा ऐलान- कहा, कांग्रेस हमारे साथ मिलकर बनाएगी सरकार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने हरियाणा की...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

₹10,000 की SIP से कितने साल में बन जाएगा 2 करोड़ का फंड? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में SIP यानी...

रेड ड्रेस में Tamannaah Bhatia ने ढाया कहर, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)...

KKR vs DC: प्लेऑफ की जंग में भिड़ेंगी कोलकाता और दिल्ली, मैच 70 में कौन मारेगा बाजी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 70वां मुकाबला कोलकाता...

क्या हेलमेट पहनने से झड़ने लगते हैं बाल? जानिए इस बात में कितनी सच्चाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बाइक चलाने वाले लोगों के बीच...

वानखेड़े में आज MI vs RR की भिड़ंत, पिच रिपोर्ट ने दिए हाई स्कोरिंग मुकाबले के संकेत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और...

पुरानी UPI ID बन सकती है ठगी का कारण, बैंक अकाउंट खाली होने से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵