नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती के बाद, बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कमी की है। इससे होम लोन, कार लोन और अन्य प्रकार के लोन अब पहले की तुलना में सस्ते हो गए हैं। EMI का बोझ भी घटा है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है। लेकिन यदि आप नया लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके सामने यह सवाल ज़रूर खड़ा होगा: सरकारी बैंक या प्राइवेट बैंक – कौन दे रहा है सबसे सस्ती ब्याज दर? आइए जानते हैं किन बैंकों में होम और कार लोन पर मिल रही हैं सबसे कम दरें।
सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें
SBI (भारतीय स्टेट बैंक): 8% से 9.20%
बैंक ऑफ बड़ौदा: 8% से 9.90%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% से 10.40%
पंजाब नेशनल बैंक: 7.50% से 9.25%
बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% से 10.60%
केनरा बैंक: 7.90% से 10.65%
यूको बैंक: 7.40% से 9.00%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 7.35% से 10.15%
पंजाब एंड सिंध बैंक: 7.55% से 10.75%
इंडियन ओवरसीज बैंक: 7.90% से 8.90%
इंडियन बैंक: 7.40% से 9.40%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 7.85% से 9.45%
प्राइवेट बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें
कोटक महिंद्रा बैंक: 8.65% से शुरू
ICICI बैंक: 8.50% से शुरू
एक्सिस बैंक: 8.75% से 9.65%
HSBC बैंक: 8.25% से शुरू
साउथ इंडियन बैंक: 8.30% से 10.60%
करूर वैश्य बैंक: 8.45% से 11.40%
कर्नाटक बैंक: 8.62% से 10.86%
फेडरल बैंक: 9.15% से शुरू
बंधन बैंक: 8.66% से 12.83%
RBL बैंक: 9.00% से शुरू
HDFC बैंक: 8.45% से शुरू
सिटी यूनियन बैंक: 9.85% से 13.75%
कार लोन पर ब्याज दरें – सरकारी और प्राइवेट बैंक
SBI: 9.20% से शुरू
इंडियन ओवरसीज बैंक: 8.15% से शुरू
केनरा बैंक: 8.20% से शुरू
HDFC बैंक: 9.40% से शुरू
ICICI बैंक: 9.10% से शुरू
करूर वैश्य बैंक: 9.25% से शुरू
IDBI बैंक (फ्लोटिंग रेट): 8.65% से शुरू
एक्सिस बैंक: 9.15% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा (फिक्स्ड रेट): 8.80% से शुरू
सस्ता लोन लेने के लिए क्या करें ?
अगर आप होम या कार लोन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें। अपने क्रेडिट स्कोर और वित्तीय प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए, बैंकों से बातचीत करें और कस्टम रेट्स के लिए पूछें। अच्छे क्रेडिट वाले ग्राहक को बैंक कम ब्याज दर पर लोन देने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए सही जानकारी और तैयारी के साथ आगे बढ़ें, ताकि आपको सबसे किफायती लोन मिल सके।




