back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक इन फिल्मों से जुलाई होगा फूल एंटरटेनमेंट से भरपूर, तारीख कर लें नोट

साल 2025 की मनोरंजन से शानदार शुरुवात करने के बाद अब आए दिन और महीने आपके लिए काफी शानदार होनेवाले है क्योंकि, अब बैक टू बैक रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक इन फिल्मों से जुलाई में थिएटर में लगेगा मेला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल हर महीने थिएटर में कई फिल्में रिलीज हो रही है, जिसमें नई फिल्मों के साथ कई पुरानी और सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल भी रिलीज हो रहे है, ऐसे ही जून 2025 में 6 फिल्में बैक टू बैक लाइन में लगी हुई है। जिनमें कॉमेडी, एक्शन, हॉरर, हिस्टोरिकल और रोमांटिक जैसी कई फिल्में दर्शकों का दिल भी जीत चुकी है। इसी के साथ आज हम आपको जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम बताएंगे। आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में 

रोमांटिक से एक्शन जैसी कई जॉनर की फिल्में शामिल । 

साल 2025 की शुरुआत से अब तक बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में थिएटर में रिलीज हो चुकी है. जिनमें कॉमेडी, एक्शन, हॉरर, हिस्टोरिकल रोमांटिक जैसी कई फिल्में दर्शकों का दिल भी जीत चुकी है। इसी के साथ आनेवाले महीने यानी जुलाई में भी रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम आज बताऐगें। जिनमें रोमांटिक से लेकर एक्शन जैसी कई जॉनर की फिल्में शामिल । 

मेट्रो इन दिनों

4 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली मेट्रो इन दिनों अनुराग बसु की ओर से निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो कि, साल 2007 में आई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल है। जिसमें पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, अली फैजल, सारा अली, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता जैसे कई मंझे हुए कलाकार शामिल है। 

परम सुंदरी 

25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी, जिसे तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित किया गया है। इसमें एक उत्तर भारत के लड़के और दक्षिण भारत की लड़की की प्रेम कहानी दर्शाई गई है। जिसमें जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजीव खंडेलवाल, आकाश दहिया जैसे कई कलाकार शामिल है। 

सन ऑफ सरदार 2

25 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2, जिसे विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है एक्शन कॉमेडी से भरपूर जिसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त, मुकुल देव, मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, चंकी पांडे, संजय मिश्रा जैसे कई उम्दा कलाकार शामिल है। 

सईयारा 

18 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सईयारा एक रोमांटिक फिल्म, जिसमें अहान पांडे, अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आनेवाले है। चंकी पांडे की बेटे अहान पांडे की पहली फिल्म है। 

आंखों की गुस्ताखियां 

फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही आंखों की गुस्ताखियां, जिससे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर साथ होगें विक्रांत मेसी जिसे संतोष सिंह ने निर्देशित किया है। 

महावतार नरसिम्हा 

25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही डायरेक्टर अश्विन कुमार की फिल्म महावतार नरसिम्हा, जिसमें भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा की कहानी दिखाई जाएगी। जो राक्षस हिरण्यकश्यप से बदला लेने यह रूप लेगें। जिसे 3D एनिमेटेड फिल्म बनाया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...