नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते एक महीने में IPO सेक्टर में बहार देखने को मिल रही है जो आगे भी ऐसे ही जारी रह सकती है। Bajaj Housing Finance, PN Gadgil Jewellery और Northern Arc Capital जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने आईपीओ लॉन्च किए जिसने निवेशकों को अच्छे खाले रिटर्न दिए। हाल ही में Vikram Solar ने भी आईपीओ लाने के लिए SEBI के पास ड्रॉफ्ट जमा करा दिया है जिसके जरिए कंपनी 1500 करोड़ रुपये जुटाएगी। हालांकि अभी इस आईपीओ को बाजार नियामक एजेंसी से मंजूरी मिलना बाकी है।
1500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे
विक्रम सोलर (Vikram Solar IPO) ने बाजार में आईपीओ लाने के लिए योजना बना ली है जिसके लिए कंपनी ने दस्तावेजों से संबंधित ड्रॉफ्ट (DRHP) बाजार नियामक एजेंसी (SEBI) को सौंप दिया है। कंपनी का आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, लिहाजा कंपनी 1500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी करेगी। प्रमोटर द्वारा 1.74 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे।
कैसा है कंपनी का कारोबार?
कंपनी सौर उर्जा के क्षेत्र में कार्यरत है और लगातार उन्नति कर रही है। कंपनी ने 2009 में 12 मेगावाट की सौर PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के साथ ऑपरेशन शुरु किया था। लगातार कार्यरत कंपनी का अच्छा खासा मुनाफा दर्ज किया और इसकी क्षमता बढ़कर 3.5 गीगावाट हो गई। कंपनी की अधिकरत हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है जिसका प्रतिशत 77.64 है।
विक्रम सोलर (Vikram Solar Pvt. Ltd) समूह मौजूदा समय में ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड विस्तार योजनाओं पर काम कर रहा है। इसके माध्यम से ग्रुप को FY 2026 तक इसकी क्षमता बढ़कर 10.50 गीगावाट और वित्त वर्ष 27 तक 15.50 गीगावाट हो जाने की उम्मीद है।




