back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vodafone, Airtel, Jio, के यूजर्स के लिए जरूरी खबर, आज से बदल जाएंगे नियम

इस नियम के आने के बाद यूजर्स के लिए यह जानना आसान हो जाएगा कि उनके क्षेत्र में कौनसा नेटवर्क चल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। TRAI ने आज से अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव सिम कार्ड यूजर्स के लिए किया गया है। इस नियम के आने के बाद यूजर्स के लिए यह जानना आसान हो जाएगा कि उनके क्षेत्र में कौनसा नेटवर्क चल रहा है।

नए नियमों को लागू करने के लिए कहा गया है

अब ट्राई ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन और BSNL को इससे संबंधित नया नियम लागू करने के लिए कहा है। लोकेशन बदलने के साथ नेटवर्क भी बदल जाता है। इसके बाद किसी अन्य जगह पर दूसरा नेटवर्क मिल जाता है।

 

एक कंपनी की ओर से अलग-अलग जगहों पर अलग अलग नेटवर्क दिया जाता है। नेटवर्क में बदलाव कंपनियां करती है जिसे लेकर आपको इसका इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहना चाहिए।

वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी

अब से टेलीकॉम कंपनियां को अपनी वेबसाइट पर नेटवर्क से जुड़ी जानकारी देनी होगी। अब अगर आपको यह चेक करना है कि आपके एरिया में कौनसा नेटवर्क है तो सीधे वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। आप लोकेशन चेक करने के बाद इससे जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।

एयरटेल, वोडाफोन, BSNL को अपने-अपने नेटवर्क की जानकारी अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। एक ही टेलीकॉम कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग नेटवर्क उपलब्ध हो सकते हैं, जैसे कि 5जी नेटवर्क की उपलब्धता स्थान के अनुसार बदल सकती है।

प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए रेट

हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रीचार्ज प्लॉन के रेट बढ़ा दिए हैं। एयरटेल, जियो, वोडाफोन सबने रेट बढ़ा दिए हैं। इस कारण से लोग बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं। 

Spam पर नियंत्रण करने के लिए भी उठाए गए कदम

Spam कॉल्स पर नियंत्रण करने के लिए भी TRAI की तरफ से नए कदम उठाए गए हैं। इन पर कंट्रोल करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दे दिया गया है। दरअसल, बहुत सारी कंपनियां लोकल नंबर की मदद से ही प्रमोशन करना शुरू कर देती है। ऐसी कॉल्स को स्पैम की लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵