back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming IPO: निवेशकों की निगाहें अब इन सात कंपनियों के IPO पर, SEBI से मंजूरी मिलने के बाद हलचल तेज

मार्केट में सात बड़ी कंपनियां हलचल मचाने के लिए तैयार हो गई हैं। इन कंपनियों के IPO को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। मार्केट में सात बड़ी कंपनियां हलचल मचाने के लिए तैयार हो गई हैं। इन कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है। जिसके चलते इन कंपनियों के आईपीओ पर अब निवेशकों की निगाहें टिकी हुई हैं। ये कं‍पनियां सामूहिक रूप से मिलकर लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

इन IPO’s को मिली मंजूरी

सेबी ने जारी सूचना के माध्‍यम से बताया कि उसने सात कंपनियों जिनमें Blackstone की सब्सिडरी International Gemological Institute (India) Limited, Ventive Hospitality, Concord Enviro Systems Limited, Carraro India Limited, Trualt Bioenergy Limited, Smartworks Coworking Spaces Limited, और Ecom Express Limited को 26 से 29 नवंबर के बीच अपने-अपने आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों ने इस साल अगस्त और सितंबर के दौरान सेबी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्‍तुत किया था। 

इन कंपनियों के IPO’s को मिल चुकी है मंजूरी

जिन कंपनियों के आईपीओ को SEBI से मंजूरी मिली उनमें ईकॉम एक्सप्रेस, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, ट्रूआल्ट बायोएनर्जी, कैरारो इंडिया, वेंटिव हॉस्पिटैलिटी और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम शामिल हैं।

दस्तावेजों के अनुसार इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड 4 हजार करोड़ रुपये का निर्गम लेकर आएगी। इस राशि का उपयोग आईजीआई बेल्जियम ग्रुप और आईजीआई नीदरलैंड ग्रुप के अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में होगा। गुरुग्राम स्थित ईकॉम एक्सप्रेस का आईपीओ 1,284.50 करोड़ रुपये और 1,315.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

1,600 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी कंपनी 

ब्‍लैकस्‍टोन ग्रुप की स्वामित्व वाली IGI प्रयोगशाला-निर्मित हीरे और ज्वेलरी के सर्टिफिकेशन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। जो कि करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। आईपीओ से मिलने वाले 1,600 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं स्मार्टवर्क्स जो टेक्नोलॉजी-संचालित को-वर्किंग स्पेस प्रदान करती है, यह 550 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 67.59 लाख शेयरों का OFS पेश कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵