नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Quality Power IPO 14 फरवरी को खुला था, निवेशकों को इस आईपीओ से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद थी। लेकिन आज 18 फरवरी को जब इस IPO में निवेश करने का आखिरी दिन है तब भी निवेशक इस आईपीओ से दूरी बनाए हुए हैं। निवेशकों की उदासीनता का सीधा मतलब Quality Power IPO GMP से है। इश्यू के खुलने के 4 दिन बाद भी इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 0 पर दिखाई दे रहा है। इश्यू के प्रति शेयर का भाव अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 425 रुपये था इश्यू बंद होने के दिन भी यह फ्लैट बना हुआ है।
Quality Power IPO Subscription
इस आईपीओ को कुल 83 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है। जबकि कैटेगरी के हिसाब से गणना करें तो नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स सबसे ज्यादा चर्चित कैटेगरी जिसमें अपने कोटे से 1.10 गुना ओवरसब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा रिटेल इंडीविजुअल इंवेस्टर्स कैटेगरी को 1.07 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया। इन दोनों कैटेगरी के मुकाबले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स कैटेगरी थोड़ी पीछे दिखाई थी। इस कैटेगरी में केवल 0.62 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला।
Quality Power IPO GMP
858.70 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का अलॉटमेंट 19 फरवरी को फाइनल हो जाएगा। 20 फरवरी को उन निवेशकों को रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिन्हें शेयरों का अलॉटमेंट नहीं हुआ है। इसके अगले ही दिन 21 फरवरी को Quality Power IPO Listing हो जाएगी। अगर Quality Power IPO GMP इसी रेट पर लिस्ट होता है तो ऐसे में शेयरधारकों ने कोई फायदा नहीं होगा और इसे फ्लैट लिस्टिंग माना जाएगा।
केवल 11 हजार रुपये से कर सकते हैं निवेश
अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक हैं तो इसका 1 लॉट खरीदने के लिए आपको 11,050 रुपये का निवेश करना होगा जिसमें आप 26 शेयर्स के लिए बिड लगा पाएंगे। जबकि रिटेल में अधिकतम इंवेस्ट करने के इच्छुक 2,00,000 रुपये से 18 लॉट पर दांव लगा सकते हैं।




