back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AI से सबसे अधिक खतरे में ये 40 नौकरियां, माइक्रोसॉफ्ट स्टडी में हुआ खुलासा, आपकी नौकरी भी तो खतरे में नहीं?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी स्टडी में AI को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्‍टडी के मुताबिक करीब 40 नौकरियों पर AI का असर पड़ने की संभावना है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। माइक्रोसॉफ्ट की एक हालिया स्टडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव को लेकर चौंकाने वाले निष्कर्ष सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ विशिष्ट क्षेत्रों की नौकरियों पर AI का सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है।

स्टडी के मुताबिक, इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर, जो एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद का कार्य करते हैं, AI से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा इतिहासकार, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव और पैसेंजर अटेंडेंट जैसी नौकरियों पर भी AI का सीधा असर पड़ने की आशंका जताई गई है। कुल 40 ऐसी नौकरियों की पहचान की गई है, जो तेजी से बदलती तकनीक और AI की क्षमताओं के कारण जोखिम में हैं। 

AI से टक्कर नहीं, साझेदारी जरूरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अक्सर यह धारणा बनती है कि यह तकनीक आने वाले समय में आईटी, कंसल्टेंसी, रिसर्च, और कंटेंट राइटिंग जैसी नौकरियों को खत्म कर देगी। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट की स्टडी इस सोच को एक नया मोड़ देती है। रिपोर्ट के अनुसार, AI का मुकाबला करने के बजाय, उससे कोपायलट के रूप में सहयोग करना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि जिन इंडस्ट्रीज़ पर AI का असर सबसे अधिक पड़ सकता है, उन्हें अब यह सीखना होगा कि AI को अपने कार्य में कैसे एक सहायक के रूप में जोड़ा जाए, न कि उसे एक प्रतिस्पर्धी के रूप में देखा जाए।

स्टडी में सबसे अधिक प्रभावित होने में कस्टमर सर्विस

रिप्रेजेंटेटिव शीर्ष पर हैं, जिनसे करीब 2.86 मिलियन कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनके अलावा राइटर्स, जर्नलिस्ट, एडिटर्स, ट्रांसलेटर और प्रूफरीडर्स के लिए भी यह रिपोर्ट एक चेतावनी की तरह है। वेब डेवलपर्स, डेटा साइंटिस्ट, पीआर प्रोफेशनल्स और बिजनेस एनालिस्ट जैसे तकनीकी और विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में भी दीर्घकालिक जॉब सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं, खासकर तब जब इन क्षेत्रों में ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे AI टूल्स पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं।

AI से सबसे अधिक प्रभावित होंगी ये नौकरियां :-

भाषा, लेखन और मीडिया से जुड़ी नौकरियां

– इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर

– रिपोर्टर और पत्रकार

– टेक्निकल राइटर

– कॉपी राइटर

– लेखक और ऑथर

– संपादक (Editors)

– प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर

– कोर्ट रिपोर्टर

– कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क (पत्राचार क्लर्क)

– पोस्टसेकेंडरी टीचर (कम्युनिकेशन, इंग्लिश, हिस्ट्री)

सामाजिक विज्ञान और रिसर्च

– सोशल साइंस रिसर्च असिस्टेंट

– इतिहासकार

– सोशियोलॉजिस्ट

– पॉलिटिकल साइंटिस्ट

– मार्केट रिसर्च एनालिस्ट

– मैनेजमेंट एनालिस्ट

– बजट एनालिस्ट

कानूनी और प्रशासनिक कार्य

– पैरालीगल और लीगल असिस्टेंट

– लीगल सेक्रेटरी

– टाइटल एग्ज़ामिनर और सर्च करने वाले

– टैक्स तैयार करने वाले

– क्रेडिट काउंसलर

मानव संसाधन, PR और फंडरेजिंग

– पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट

– मुआवज़ा, लाभ और जॉब एनालिसिस स्पेशलिस्ट

– ह्यूमन रिसोर्स स्पेशलिस्ट (HR)

– ट्रेनिंग और डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट

– फंडरेजर

कस्टमर, सेल्स और फाइनेंस से जुड़े रोल्स”

– कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव

– सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (सर्विसेज़)

– बीमा अंडरराइटर

– क्लेम एडजस्टर, एग्ज़ामिनर और इन्वेस्टिगेटर

– लोन ऑफिसर

– फाइनेंशियल एजामिनर

तकनीकी और डेटा प्रोफेशन

– कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट

– डेटा साइंटिस्ट

– डेटाबेस आर्किटेक्ट

अन्य पेशेवर सेवाएं

– मध्यस्थ और सुलहकर्ता

– ट्रैवल एजेंट

– मेंटल हेल्थ और नशा मुक्ति सामाजिक कार्यकर्ता

AI से इन नौकरियों पर खतरा कम :- 

तकनीकी और फिजिकल ऑपरेशन वाली नौकरियां

– ब्रिज और लॉक टेंडर

– पंप ऑपरेटर

– कूलिंग और फ्रीजिंग इक्विपमेंट ऑपरेटर

– पावर डिस्ट्रीब्यूटर और डिस्पैचर

– वाटर और वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट ऑपरेटर

– क्रशिंग और ग्राइंडिंग मशीन ऑपरेटर

– फर्नेस, किल्न, ओवन ऑपरेटर

– ड्रिलिंग और बोरिंग मशीन ऑपरेटर

– डेरिक और राउट्स अबाउट्स (तेल और गैस क्षेत्र)

– इंडस्ट्रियल ट्रक और ट्रैक्टर ऑपरेटर

– हॉयस्ट और विंच ऑपरेटर

निर्माण और श्रम से जुड़ी नौकरियां

– कंस्ट्रक्शन लेबर

– रूफर्स (छत बनाने वाले)

– सीमेंट मेसन और कंक्रीट फिनिशर

– पाइप बिछाने वाले

– माइन कटिंग मशीन ऑपरेटर

– टेराजो वर्कर्स (फर्श निर्माता)

– सरिया बांधने वाले मजदूर

– स्ट्रक्चरल आयरन और स्टील वर्कर

– कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर

– फेंस इरेक्टर्स

– टायर बिल्डर

खतरनाक या विशेष प्रशिक्षण वाली नौकरियां

– खतरनाक सामग्री हटाने वाले कर्मचारी

– खतरनाक कचरा तकनीशियन

– सेप्टिक टैंक सर्विसर

– लॉगिंग इक्विपमेंट ऑपरेटर

मानव सेवा और देखभाल से जुड़ी भूमिकाएं

– फायरफाइटिंग सुपरवाइजर

– फ्लेबोटोमिस्ट (खून का नमूना लेने वाले)

– एम्बामर्स (शवों को संरक्षित करने वाले)

– मसाज थेरेपिस्ट

– फिजिकल थेरेपिस्ट असिस्टेंट

सफाई और हाउसकीपिंग से जुड़ी नौकरियां

– डिशवॉशर

– जेनिटर और क्लीनर

– मेड और हाउसकीपिंग क्लीनर

माइक्रोसॉफ्ट की इस स्टडी का मतलब यह है कि AI इंसानों की जगह नहीं ले रहा, बल्कि यह काम करने के तरीके को बदल रहा है। यह एक टूल है, जिसे सहयोगी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, न कि प्रतिस्थापन के रूप में देखा जाना चाहिए। इसका मतलब यह है कि भविष्य में सफल वही लोग होंगे जो AI के साथ काम करना सीखेंगे और उसे अपने कार्य का हिस्सा बनाएंगे। 

दरअसल, बदलते समय के साथ AI की समझ विकसित करना और खुद को नई टेक्नोलॉजी के अनुकूल ढालना अब एक जरूरी कौशल बन गया है। AI हर काम की नकल नहीं कर सकता। गहरी सोच, आलोचनात्मक विश्लेषण, मानवीय संवेदना और रचनात्मकता जैसे क्षेत्रों में अभी भी इंसानों की आवश्‍यकता हैं और इन्हीं गुणों के आधार पर मानव श्रम की आवश्यकता बनी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...