नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार की तेजी बनी हुई है। गुरुवार को नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज दोनों प्रमुख सूचकांकों ने कारोबार की सधी शुरुआत कर ली है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ा है।
ऐसी हुई शुरुआत
बीएसई सेंसेक्स ने बढ़त के साथ 67659.91 अंक पर शुरुआत की है। थोड़ी देर में बाजार 200 अंक से अधिक बढ़ा। सुबह 9:50 बजे पर सेंसेक्स 230 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 67750 अंक के पार कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 67519 अंक पर बंद हुआ था। आज निफ्टी 20156.45 अंक पर खुला। निफ्टी पहली बार गुरुवार को 20100 अंक के पार बंद हुआ था। नए हाई लेवल तक पहुंचा था। सुबह 9:50 बजे निफ्टी 50 अंक मजबूत होकर 20155 अंक के पास कारोबार कर रहा था।
वैश्विक बाजारों से सपोर्ट
घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन से मजबूत है। बाजार को आज वैश्विक समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त में बंद हुए थे। अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने का डर कम हुआ है। मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने आशंका को कम कर दिया है। इस कारण गुरुवार को डाउ जोन्स 0.96 प्रतिशत मजबूत हुआ। इस तरह नास्डैक् में 0.81 प्रतिशत की और एसएंडपी 500 में 0.84 प्रतिशत की तेजी आई।
एशियाई बाजार में भी तेजी
इस सप्ताह के अंतिम दिन एशियाई बाजार तेजी में है। दिन के कारोबार में जापान का निक्की 1 प्रतिशत से अधिक बढ़त बनाया था। टॉपिक्स इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत चढ़ा था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.65 प्रतिशत मजबूत था। हांगकांग का हैंगसेंग भी तेजी में कारोबार किया था।
बड़ी कंपनियों के शेयर में मिलाजुला रुख
आज के शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख दिखा था। एक ओर सेंसेक्स पर टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, विप्रो जैसे शेयर 1-1 प्रतिशत से अधिक मजबूत थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर्स में 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसे शेयर ठीक-ठाक तेजी में थे। आज आईटी शेयरों में रैली देखने को मिल रही।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





