back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market: 7500 करोड़ का आ रहा IPO, इस हफ्ते ये कंपनियां जुटाएंगी 4673 करोड़ रुपए

Stock Market Update: इस सप्ताह निफ्टी बढ़ते-बढ़ते 20000 अंक पार जा चुका है। बाजार में प्रारं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की होड़ लग चुकी है। इस सप्ताह 4 आईपीओ आने हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस सप्ताह निफ्टी बढ़ते-बढ़ते 20000 अंक पार जा चुका है। बाजार में प्रारं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की होड़ लग चुकी है। इस सप्ताह 4 आईपीओ आने हैं। इनसे कंपनियां 4673 करोड़ रुपए जुटाएंगी। अगले हफ्ते भी 3000 करोड़ रुपए के चार आईपीओ आएंगे। आरआर केबल, सैमी होटल्स, जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज और यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ इस हफ्ते आ रहा है। अगले हफ्ते सिग्नेचर ग्लोबल, अपडेटर सर्विसेज, साई ​स्किल्स (कलामंदिर) और वैभव ज्वेलर्स के आईपीओ आएंगे।

आईपीओ की सरगरमी बढ़ने की कई वजह

आईपीओ की सरगर्मी बढ़ने के कई कारण हैं। बाजार में उछाल, आईपीओ की मांग बढ़ने और तिमाही नतीजों में खुलासे के लिए खास नियम से कंपनियां आईपीओ लाने में तेजी दिखाई हैं। आज निफ्टी 20084 पर पहुंचा है। इसने यह आंकड़ा पहले नहीं छुआ था। सेंसेक्स लगातार 9वें कारोबारी सत्र में बढ़त पर बंद हुआ है। दोनों सूचकांक 9 सत्रों में 4 प्रतिशत चढ़े हैं।

वित्तीय आंकड़े दो तिमाही से अधिक पुराने हैं तो मंजूरी नहीं

विशेषज्ञों के मुताबिक शेयर बाजार में मजबूती से कंपनियों को आईपीओ लाने की हिम्मत बढ़ी है। बाजार में हाल में दिखी तेजी भी कारण हैं। जो कंपनियां इस महीने आईपीओ लाने से चूकेंगी, उन्हें अप्रैल-जून तिमाही का वित्तीय ब्योरा भी आईपीओ मसौदे (डीआरएचपी) में देना होगा। नियामकीय निर्देश के अनुसार आईपीओ दस्तावेज में वित्तीय आंकड़े दो तिमाही से अधिक पुराने हैं तो कंपनियों को आईपीओ लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जून तिमाही के वित्तीय नतीजों पर निर्भर करेगी भूमिका

बैंकरों के मुताबिक तिमाही आंकड़ों को अपडेट करने में कम से कम चार हफ्ते का वक्त लग सकता है। इससे कंपनियों के सामने बाजार में उतार-चढ़ाव का जोखिम आ सकता है। ऐ​क्सिस कैपिटल के संयुक्त प्रबंध निदेशक और सह-मुख्य कार्या​धिकारी चिराग नेगंधी का कहना है कि इस समय जून तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ मांग किस तरह रहती है, उसकी भी भूमिका होगी। पर्याप्त मांग नहीं होने से आईपीओ सफल नहीं हो सकता।

इस महीने निफ्टी 4.2 प्रतिशत चढ़ा

सितंबर में अब तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.2 प्रतिशत चढ़ा और नई ऊंचाई पर पहुंचा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.7 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 में 2.9 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵