नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क। एक शख्स ने रेडिट पर अपनी कंपनी की तरफ से भेजे गए एक ईमेल की फोटो पोस्ट की है और दावा किया है कि कंपनी ने वर्क लोड कम करने के नाम पर उसकी सैलरी भी कम कर दी। इतना ही नहीं, ईमेल में कंपनी ने कर्मचारी को बधाई देते हुए लिखा है कि अब वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाएगा।
कर्मचारी को कंपनी ने क्या कहा?
कर्मचारी ने एचआर से मिले ईमेल को रेडिट प्लेटफार्म पर शेयर किया। जिसमें लिखा है- “वाह! परिवार और दोस्तों के लिए ज़्यादा समय! हम आपकी ज़िम्मेदारियों को एडजस्ट कर रहे हैं, ताकि आगे चलकर आपके पास कम काम हो। आपका पद वही रहेगा, लेकिन कम कामों के कारण आपकी सैलरी भी उसी हिसाब से कैल्कुलेट की जाएगी।” ईमेल में आगे कहा गया है, “आप अपने डैशबोर्ड पर अपडेट किए गए फॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं और उस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। कृपया कोई भी काम शुरू करने से पहले ईमेल का इंतज़ार करें। अगर आपके कोई सवाल हों तो मुझे बताएं।”
b27790934511fb2888f394fe516a52ba-Screen shot.webp
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “वाह! हम आपका वेतन काट रहे हैं! (और हम आपका कार्यभार बिल्कुल भी कम नहीं करने जा रहे हैं, हम बस यह कह रहे हैं) यदि आपने नई नौकरी की तलाश शुरू नहीं की है, तो अभी करें। आप भाग्यशाली हैं कि यह छंटनी का नोटिस नहीं था (अभी तक)।” एक अन्य यूजर्स ने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो यह मानसिक विकृति की हद है।” इसी तरह सोशल मीडिया में कई अन्य यूजर्स ने भी अलग-अलग टिप्पणी कर कर्मचारी को सुझाव और चेतावनी दी है।





