back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंपनी ने कर्मचारी की सैलरी घटा दी, मेल पर लिखा- बधाई हो! अब परिवार को दे सकोगे ज्यादा टाइम

एक कंपनी ने अपने कर्मचारी की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उसकी सैलरी भी घटा दी। इस कदम की खूब आलोचना हो रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। एक शख्स ने रेडिट पर अपनी कंपनी की तरफ से भेजे गए एक ईमेल की फोटो पोस्ट की है और दावा किया है कि कंपनी ने वर्क लोड कम करने के नाम पर उसकी सैलरी भी कम कर दी। इतना ही नहीं, ईमेल में कंपनी ने कर्मचारी को बधाई देते हुए लिखा है कि अब वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाएगा।

कर्मचारी को कंपनी ने क्‍या कहा? 

कर्मचारी ने एचआर से मिले ईमेल को रेडिट प्‍लेटफार्म पर शेयर किया। जिसमें लिखा है- “वाह! परिवार और दोस्तों के लिए ज़्यादा समय! हम आपकी ज़िम्मेदारियों को एडजस्ट कर रहे हैं, ताकि आगे चलकर आपके पास कम काम हो। आपका पद वही रहेगा, लेकिन कम कामों के कारण आपकी सैलरी भी उसी हिसाब से कैल्कुलेट की जाएगी।” ईमेल में आगे कहा गया है, “आप अपने डैशबोर्ड पर अपडेट किए गए फॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं और उस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। कृपया कोई भी काम शुरू करने से पहले ईमेल का इंतज़ार करें। अगर आपके कोई सवाल हों तो मुझे बताएं।”

b27790934511fb2888f394fe516a52ba-Screen shot.webp

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “वाह! हम आपका वेतन काट रहे हैं! (और हम आपका कार्यभार बिल्कुल भी कम नहीं करने जा रहे हैं, हम बस यह कह रहे हैं) यदि आपने नई नौकरी की तलाश शुरू नहीं की है, तो अभी करें। आप भाग्यशाली हैं कि यह छंटनी का नोटिस नहीं था (अभी तक)।” एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो यह मानसिक विकृति की हद है।” इसी तरह सोशल मीडिया में कई अन्‍य यूजर्स ने भी अलग-अलग टिप्‍पणी कर कर्मचारी को सुझाव और चेतावनी दी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...