नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सावन शिवरात्रि के शुभ दिन पर भारतीय शेयर बाजार में भी तेज़ी का उत्सव दिखा। सुबह 265 अंकों की मजबूती के साथ बीएसई सेंसेक्स 82,451 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 78 अंकों की बढ़त के साथ 25,139 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 232 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 82,419 पर पहुंच गया और निफ्टी 57 अंक या 0.23% ऊपर 25,118 पर ट्रेड कर रहा था।
टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी सबसे आगे
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी देखी गई। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर रहे टाटा मोटर्स मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, एलएंडटी, इंफोसिस, भारती एयरटेल, वहीं, HUL, SBI, टाटा स्टील और HDFC बैंक जैसे बड़े नामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.06% की हल्की बढ़त निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02% की मामूली गिरावट से यह साफ है कि छोटे निवेशकों के लिए बाजार थोड़ा सतर्क नजर आया।
सेक्टोरल इंडेक्स: ऑटो सबसे ऊपर, रियल्टी सबसे नीचे
निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 1% चढ़ा निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.47% की बढ़त लेकिन निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2% की गिरावट आई अमेरिका और जापान के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते के चलते एशियाई बाजारों में भी उछाल देखने को मिला जापान का निक्केई: 1.85% ऊपर टॉपिक्स: 1.95% ऊपर ऑस्ट्रेलिया का ASX 200: 0.55% ऊपर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी स्थिर यह डील जापान के टैरिफ को 25% से घटाकर 15% करने और बदले में अमेरिका में 550 अरब डॉलर के निवेश का वादा लेकर आई है।
अमेरिकी बाजार रहे मिले-जुले रुख में
S&P 500 0.06% की बढ़त के साथ 6,309.62 पर बंद डॉव जोंस: 0.4% या 179 अंक उछलकर 44,502.44 पर बंद नैस्डैक 0.39% की गिरावट के साथ 20,892.69 पर बंद सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शेयर बाजार में हरियाली साफ नजर आई। निवेशकों में उत्साह है, खासकर ऑटो और मेटल सेक्टर में। हालांकि रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में गिरावट ने थोड़ी सावधानी का संकेत भी दिया। एशिया और अमेरिका के आर्थिक रिश्तों में तेजी से आगे बढ़ती गतिविधियों ने भी बाजार को सपोर्ट किया।




