नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत इस हफ्ते सपाट रही। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ 81,802 पर पहुंच गया, जो करीब 42 अंकों की उछाल है। वहीं निफ्टी 3 अंक फिसलकर 24,966 पर आ गया। निवेशक फिलहाल अमेरिका-भारत ट्रेड डील और चीन की आर्थिक नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।
किन शेयरों में रही तेजी, किनमें गिरावट?
बाजार में HDFC बैंक, ICICI बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने अच्छी बढ़त दिखाई। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की गिरावट निफ्टी मिडकैप इंडेक्स: 0.34% की गिरावट निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स: 0.26% की गिरावट सेक्टर वाइज प्रदर्शन कैसा रहा? आईटी सेक्टर: 0.64% गिरावट फार्मा: 0.42% की गिरावट ऑटो: 0.34% गिरा मेटल सेक्टर: 0.63% की बढ़त मेटल शेयरों की मजबूती से बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट मिला। सेक्टर के हिसाब से बात करें,
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत
एशियाई बाजारों में भी आज कोई एकतरफा रुख नहीं दिखा। चीन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 साल की लोन प्राइम रेट (LPR) को 3.00% 5 साल की LPR को 3.50% पर स्थिर रखा गया। यह फैसला आर्थिक विकास को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। भारतीय शेयर बाजार फिलहाल घरेलू और वैश्विक घटनाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। निवेशक बड़े फैसलों और आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बाजार की चाल ट्रेड डील और विदेशी संकेतों पर निर्भर करेगी।




