back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market की सपाट शुरुआत, सिर्फ 4 सेक्टर हरे निशान में

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 38.21 अंकों की गिरावट के साथ खुला है। यह 71022 पर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 38.21 अंकों की गिरावट के साथ खुला है। यह 71022 पर खुला। एनएसई का निफ्टी महज 0.65 अंकों की बढ़त के साथ मतलब बिल्कुल सपाट रहकर 21454 पर खुला है।

ओपनिंग से कैसे संकेत?

बाजार की ओपनिंग के समय ऑटो शेयरों में कुछ तेजी है। वहीं, बैंक निफ्टी ने भी गिरावट के साथ शुरू हुई है। आईटी शेयरों की शुरुआत लाल निशान में है। टेक कंपनियां महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

सुबह 9.55 बजे शेयर बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स में 255.30 अंकों की गिरावट है। यह 70805 पर गिर गया है। एनएसई निफ्टी 21400 के नीचे फिसला है। 59.55 अंक गिरकर 21394 पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी दिख रही है। 21 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स के टॉप गेनरों में एनटीपीसी 1.89 फीसदी ऊपर है। इंडसइंड बैंक में 1.59 फीसदी की तेजी है। एचयूएल 0.62 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.28 फीसदी की तेजी पर बना है। बजाज फाइनेंस 0.17 फीसदी बढ़ा है। भारती एयरटेल 0.21 फीसदी ऊपर है।

एनएसई निफ्टी की चाल

एनएसई पर 1471 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में वृद्धि है। 30 शेयरों में गिरावट है। एक शेयर बिना बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा है।

ये सेक्टर हरे निशान में

एनएसई के सिर्फ मीडिया, रियल्टी, पीएसयू और ऑयल एंड गैस के सेक्टरों में तेजी बनी है। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। वैसे, सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी की उछाल रियल्टी स्टॉक्स में दिख रही है, लेकिन आईटी स्टॉक्स सबसे अधिक 1.08 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵