back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Crash: साल का आखिरी दिन भी शेयर बाजार के निवशकों को दे रहा है झटका, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हुए

मंगलवार को साल 2024 के आखिरी दिन निवेशकों के पोर्टफोलियो को करारा झटका लगा है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार के निवेशकों को साल के आखिरी दिन तगड़ा झटका लगा है। 31 दिसंबर को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 484 अंको की गिरावट के साथ 77,767 पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी50 में भी करीब 117 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी50 23,530 अंको पर ट्रेड हो रही है। इस गिरावट का सीधा असर कई बड़ी छोटी कंपनियों के शेयरों पर देखा जा रहा है। 

इन शेयरों पर दिखा गिरावट का असर

मंगलवार को जब शेयर बाजार खुला तो Zomato के शेयर में 1.70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.86 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा Tech Mahindra में भी 2.54 प्रतिशत की सुस्ती दिखी। Infosys के शेयर में 2.30 प्रतिशत की गिरावट आई। TCS भी 108 अंक गिरकर 4048 के मार्क पर ट्रेड कर रहा है। ये सभी लार्ज कैप कंपनी के शेयर्स थे लेकिन मिड कैप का हाल भी इससे ज्यादा अलग नहीं है।

मिड कैप में भी गिरावट जारी

लार्ज कैप की तर्ज पर मिड कैप शेयरों में भी अधिकतर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। Adani Wilmer के निवेशकों को भी बाजार खुलते ही नुकसान की खबर से सामना करना पड़ा। अभी अड़ानी विलमर 6,83 प्रतिशत गिर चुका है और 306.40 को रेट पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा Godrej Ind भी आज खरीददारों को फायदा देने में नाकाम रहा है। गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 4.47 प्रतिशत गिरकर 1,150 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर Ease My Trip का रहा जो 9.44% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, इसके अलावा IXIGO Share 3.74 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...