back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big Business Deal: स्पाइसजेट इस बड़ी एयरलाइंस को खरीदने की तैयारी में, हरिहर महापात्रा से लिए 1100 करोड़

SpiceJet:पैसों की तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) में मुंबई के कारोबारियों हरिहर (Harihara Mahapatra) और प्रीति महापात्रा (Preeti Mahapatra) 1100 करोड़ रुपए निवेश करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। पैसों की तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) में मुंबई के कारोबारियों हरिहर (Harihara Mahapatra) और प्रीति महापात्रा (Preeti Mahapatra) 1100 करोड़ रुपए निवेश करेंगे। इसके बदले में उन्हें 19 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। साथ ही एयरलाइन प्रमोटर अजय सिंह की हिस्सेदारी 56.49 फीसदी से कम होकर 38.55 फीसदी रहेगी। मंगलवार को स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट एयरलाइन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। अब सौदे में तेजी आने की संभावना है।

अराइज ऑपर्च्युनिटीज फंड को 3 और एलारा कैपिटल को 8% हिस्सेदारी

इस डील में अराइज ऑपर्च्युनिटीज फंड को 3 फीसदी और एलारा कैपिटल को 8 फीसदी हिस्सेदारी मिलनी है। पिछले हफ्ते स्पाइस जेट ने ऐलान किया था कि उसे कई लोगों से निवेश के ऑफर आए हैं। स्पाइस जेट ने बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट को खरीदने का प्रस्ताव बनाना शुरू किया है। अब निवेश मिलने के बाद स्पाइस जेट को खरीदने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

ये कंपनियां भी खरीदना चाह रही गो फर्स्ट

नगदी की तंगी से जूझ रही स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि दिखाई थी तो सब हैरान हुए थे। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक मार्केट को भी दी थी। कंपनी ने गो फर्स्ट के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल से भी संपर्क साधा था। गो फर्स्ट मई से बंद है। एयरलाइन के पास 54 एयरबस ए320 निओ प्लेन हैं। इससे पहले जिंदल पावर ने भी गो फर्स्ट को खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया था। शारजाह की स्काई वन और सेफ्रिक इनवेस्टमेंट भी गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि दिखा रहे।

हरिहर एवं प्रीति महापात्रा का परिचय

हरिहर और उनकी पत्नी प्रीति की कंपनी महापात्रा यूनिवर्सल लिमिटेड रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंसल्टिंग, कंज्यूमर एवं रिटेल सेक्टर में काम करती है। हरिहर तब चर्चाओं में आए थे, जब देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग गुजरात में बनाने का ऐलान किया था। वैसे, यह योजना पूरी नहीं हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵