back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट विमान की IGI एयरपोर्ट पर की गई आपात लैंडिंग

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कॉकपिट में खराबी की झूठी चेतावनी के कारण विमान को वापस दिल्ली उतारना पड़ा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग हुई है। स्पाइसजेट एयलाइंस के इस विमान को कॉकपिट में खराबी की गलत चेतावनी के कारण आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा। इस विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं।

कॉकपिट में आई थी खराबी

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कॉकपिट में खराबी की झूठी चेतावनी के कारण विमान को वापस दिल्ली उतारना पड़ा है। कंपनी ने बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट की बी-737 विमान, जिसकी उड़ान संख्या एसजी-8373 थी, उसे कॉकपिट में एएफटी कार्गो फायर लाइट जलने के कारण वापस दिल्ली में उतारना पड़ा है।

एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला

स्पाइसजेट ने कहा कि बाद में कैप्टन की कार्रवाई से बत्ती बुझ गई और सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया है। बयान के मुताबिक बाद में एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला है। कंपनी ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के आधार पर चेतावनी को गलत पाया गया। विमान में 140 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵