back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Go First: गो फर्स्ट एयरलाइन फिर भरेगी उड़ान, डीजीसीए ने कुछ शर्तों के साथ दी मंजूरी

Go First: डीजीसीए ने बयान जारी कर कहा कि 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के संचालन के लिए एयरलाइन का परिचालन फिर से शुरू करने की समीक्षा करने के बाद इसे स्वीकार कर लिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क/हि. स.। आर्थिक संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन को एक बार फिर उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ शर्तों के साथ गो फर्स्ट एयरलाइन को 15 विमानों और रोजाना 114 उड़ानें के साथ फिर से विमान परिचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। डीजीसीए ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि उसने कुछ शर्तों के साथ परिचालन शुरू करने की गो फर्स्ट एयरलाइन की योजना को मंजूरी दे दी है।

डीजीसीए ने कहा कि 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के संचालन के लिए एयरलाइन का परिचालन फिर से शुरू करने की समीक्षा करने के बाद इसे स्वीकार कर लिया गया है।

शुरू होगा फिर से परिचालन

विमानन नियामक के मुताबिक यह मंजूरी दिल्ली हाई कोर्ट और राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली पीठ के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं और आवेदनों के नतीजों पर निर्भर है। बयान के मुताबिक गो फर्स्ट अंतरिम वित्त पोषण और डीजीसीए से निर्धारित उड़ानों की अनुमति मिलने के बाद विमान सेवाओं का परिचालन शुरू कर सकता है। गो फर्स्ट एयरलाइन के समाधान पेशेवर (आरपी) ने विमान सेवाएं फिर बहाल करने की योजना 28 जून को डीजीसीए को सौंपी थी। डीजीसीए ने उसके बाद कंपनी की मुंबई और दिल्ली में उड़ानों से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का विशेष ऑडिट किया था। गौरतलब है कि गो फर्स्ट एयरलाइन के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है। वहीं, कंपनी ने तीन मई से अपनी सभी उड़ानें बंद कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵