back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के दाम एक माह में 14 फीसदी बढ़े

नयी दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध ने जहां एक तरफ वैश्विक वित्तीय बाजार में उथलपुथल मचायी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज को लाभ होता दिख रहा है। कंपनी के शेयर के दाम पिछले एक माह में करीब 14 फीसदी बढ़ गये हैं। युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से महंगाई का दबाव बढ़ गया है लेकिन तेल सहित कई क्षेत्रों कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेशकों की पसंदीदा बनी हुई है। गत 25 फरवरी को कंपनी के एक शेयर की कीमत 2,283.95 रुपये थी, जबकि 25 मार्च को बाजार बंद होने पर इसकी कीमत 2,596.70 रुपये प्रति शेयर थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इस दौरान 25 फरवरी के 55,858.52 अंक से बढ़कर 25 मार्च को 57,362.20 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स की बढ़त की तुलना में रिलायंस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 41.5 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की है। रिफाइनिंग और रिटेल कारोबार में आयी तेजी से कंपनी का लाभ बढ़ा है। नवंबर 2021 में रिलायंस ने वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल जैसी दूरसंचार कंपनियों की तरह ही अपने टैरिफ में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵