नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार का दिन शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए सबसे निराशाजनक दिन रहा। बाजार की शुरुआत होते ही टाटा मोटर्स के शेयर्स में 9 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखी गई है। यह कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का अबतक का सबसे निचला स्तर है। कंपनी के रेवेन्यू में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछली तिमाही की बात करें तो कंपनी के प्रॉफिट में 22 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक टाटा मोटर्स के शेयर का भाव 6.82 प्रतिशत तक गिरकर 700 रूपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शेयर में 51 रूपये की गिरावट हो रही है।
तिमाही में 22 प्रतिशत तक लुढ़का कंपनी का प्रॉफिट
बीती तिमाही की बात करें तो तुलना करने पर पाएंगे कि टाटा मोटर्स कंपनी की तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत तक प्रॉफिट में कमी आई है। अनुमान जताया जा रहा था कि कंपनी का प्रॉफिट 6791 करोड़ रूपये रह सकता है, हालांकि इसमें गिरावट आई है। 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह आंकडा 5451 करोड़ रूपये रहा। जो कंपनी के लिए करारा झटका है। जबकि कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो इसमें 3 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है। 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल रेवेन्यू 1.13 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।
Tata Motors Share की कीमत कहां तक जाएगी?
Tata Motors के तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स के बाद Nuwama ने टाटा मोटर्स पर ‘रिड्यूस’ रेटिंग बनाए रखी है जबकि टारगेट प्राइस 750 रुपये (Tata Motors Share Price) से कम करके 720 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि JLR और इंडिया CV डिवीजन में कम रिसीट्स और मार्जिन मिस की वजह से तीसरी तिमाही में EBITDA अनुमान से कम रहा। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 25E के लिए JLR के रेवेन्यू अनुमान को भी 3% तक कम कर दिया है। इसके साथ ही भारत के CV डिवीजन में भी धीमी वृद्धि देखने को मिल सकती है।




