नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज नया इतिहास रचा है। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 75500 का लेवल पार किया है। बीएसई सेंसेक्स ने 75,525 के लेवल पर आकर नया रिकॉर्ड हाई बनाया। निफ्टी ने पहली बार 23000 का लेवल पार किया। इसने 23004.05 का नया हाई बनाया है।
मिडकैप इंडेक्स ने भी छू ली नई ऊंचाई
मिडकैप इंडेक्स ने आज शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार 52500 का लेवल पार किया है। इसने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।
इन स्तर पर खुले थे बाजार
आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 82.59 अंक गिरकर 75335 पर खुला था। एनएसई निफ्टी 36.90 अंक गिरकर 22930 पर ओपन था।
आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे
आज कई कंपनियां 31 मार्च में खत्म तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों में एनटीपीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बॉश, अशोक लीलैंड, हिंदुस्तान कॉपर, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, एजिस लॉजिस्टिक्स, बजाज हेल्थकेयर, कोचीन शिपयार्ड, कॉफी डे एंटरप्राइजेज, डोम्स इंडस्ट्रीज, ईजी ट्रिप प्लानर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, कर्नाटक बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस, नजारा टेक्नोलॉजीज, नारायण हृदयालय, सुजलॉन एनर्जी, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स शामिल हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





